IPL 2026: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी 16 अप्रैल को बड़ा फैसला ले सकते हैं। ये फैसला उनके IPL 2026 के अगले मुकाबले में खेलने से जुड़ा हो सकता है। बता दें, IPL के 19वें सीजन में इंजरी के चलते वह अबतक एक भी मुकाबले में नहीं खेल सके हैं। हालांकि CSK का अगला मुकाबला 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है। ऐसे में सभी CSK फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या धोनी हैदराबाद में खेलते नजर आएंगे? या, अभी भी फैंस को इंतजार करना होगा?
गुरूवार को धोनी ले सकते हैं बड़ा फैसला
सूत्रों के मुताबिक, 16 अप्रैल की सुबह ही पता लगाया जा सकेगा कि धोनी हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के लिए जाने को लेकर क्या निर्णय लेते हैं। उनके इस फैसले के साथ ही सनराइजर्स के खिलाफ उनके खेलने और ना खेलने से जुड़ा सस्पेंस भी खत्म हो जाएगा।
ऐसे में अगर धोनी टीम के साथ हैदराबाद जाने का फैसला करते हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि वो वहां खेलते हुए भी नजर आए। लेकिन, अगर हैदराबाद नहीं जाने का फैसला करते हैं तो फिर मुश्किल है कि वो 18 अप्रैल को होने वाले मैच में नजर आएं।
बता दें, चोट के कारण धोनी चेन्नई में ही रहकर अपनी रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, वैसे तो MS धोनी पूरी तरह से फिट होने के करीब हैं। लेकिन खेलने का निर्णय अभी स्टाफ और खुद धोनी के ऊपर निर्भर करेगा। धोनी को पिंडली में चोट की शिकायत थी। इसी कारण वो IPL 2026 से अब तक दूर हैं।
बता दें, CSK ने IPL 2026 में अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें शुरूआती 3 मुकाबलों में हार और बाकी दो मुकाबलों में शानदार जीत मिली है। हालांकि किसी में भी धोनी खेलते नजर नहीं आए हैं।
18 अप्रैल को SRH के खिलाफ खेलेंगे धोनी?
14 अप्रैल को चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में धोनी के खेलने की लगभग पूरी उम्मीद थी, लेकिन जब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी टीम का ऐलान किया तो धोनी का नाम उसमें नजर नहीं आया। जिससे CSK फैंस काफी निराश हुए थे। ऐसे में अब सबकी निगाहें 16 अप्रैल, दिन गुरुवार पर होंगी, जब धोनी के अगले मैच में खेलने को लेकर स्थिति साफ होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.