MS Dhoni Viral Video: एमएस धोनी ने IPL 2026 के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है. वो हाल ही में चेन्नई पहुंचे थे और अन्य खिलाड़ियों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैम्प को जॉइन किया. लगातार धोनी के अभ्यास करने के वीडियो सामने आ रहे हैं, इस बार उन्हें पिच पर खड़े होकर डांस करते देखा गया है.
कई भारतीय खिलाड़ियों ने CSK के ट्रेनिंग कैम्प को जॉइन कर लिया है, लेकिन विदेशी खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ अभी तक चेन्नई नहीं पहुंचे हैं. अभी श्रीधरन श्रीराम, राजीव कुमार कोचिंग का भार संभाल रहे हैं, वहीं स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच ग्रेग किंग टीम के साथ जुड़े हुए हैं.
एमएस धोनी करने लगे डांस
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप साझा किया है. ऑफ-स्पिन गेंदबाज ने वाइड गेंद फेंकी, तभी एमएस धोनी नाचते हुए वाइड का इशारा करने लगे. लोग भी धोनी के इस निराले अंदाज के फैन हो गए हैं.
धोनी के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ भी अभ्यास करते दिखे, जिन्होंने फुटवर्क के साथ अच्छी टाइमिंग के साथ शॉट्स लगाने का अभ्यास किया. इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में सरफराज खान भी CSK का हिस्सा हैं, वो धोनी के प्रैक्टिस सत्र पर करीब से नजर बनाए हुए थे.
चेन्नई सुपर किंग्स के इस ट्रेनिंग कैम्प में खासतौर पर डोमेस्टिक खिलाड़ी ज्यादा अभ्यास करते दिख रहे हैं. प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने जबरदस्त पेस के साथ गेंदबाजी की, वहीं संजू सैमसन और शिवम दुबे अभी टी20 वर्ल्ड कप के भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं. वो 8 मार्च को वर्ल्ड कप फाइनल के बाद CSK के कैम्प से जुड़ सकते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्केस
यह भी पढ़ें:
भारत से हारने पर बौखलाया PCB, खिलाड़ियों पर उतारा गुस्सा, ठोक दिया 50-50 लाख का जुर्माना
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.