भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टॉप 5 पावरफुल बल्लेबाजों में एमएस धोनी या युवराज सिंह को शीर्ष पर नहीं रखा। दिग्गज धोनी आईपीएल में अर्शदीप सिंह का सामना कर चुके हैं।
‘उनसे आसानी से छक्के कोई नहीं मार सकता’
अर्शदीप ने कृष्णांक अत्रे के यूट्यूब चैनल पर कहा, ”सबसे ऊपर तो क्रिस गेल हैं। मैं उनके साथ दो-तीन साल खेला हूं। उनसे दूर और आसानी से छक्के कोई नहीं मार सकता। मैंने कई बार उन्हें देखा है। नेट्स में वह आमतौर पर थोड़ा आराम से खेलते और बॉल को मिडिल में खेलने पर फोकस करते। आपको यह एहसास नहीं होगा कि वही बल्लेबाज मैच में जाकर पहली ही गेंद से छक्का मारना शुरू करेगा। वह देखते कि कंडीशन कैसी हैं, फिर हिट करते। दूसरे नंबर पर माही भाई हैं। तीसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं। फिर मैथ्यू हेडन और एंड्रयू साइमंड्स हैं।” हालांकि, अर्शदीप ने कहा, ”हेडन और साइमंड्स के साथ नहीं खेला तो मुझे पता नहीं कि दोनों ऑस्ट्रेलिायाई क्रिकेटर कितने पावरफुल थे।”
‘मैं अभी प्लान बता दूं और चेन्नई सुपर किंग्स…’
धोनी ने आईपीएल में अर्शदीप के खिलाफ 18 गेंदों में 32 रन बनाए हैं। वह 2019 से पंजाब फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। वहीं, अर्शदीप से जब गया गया कि कल्पना करो कि आप 20 ओवर धोनी को डाल रहे हैं। आपको 15 रन डिफेंड करने हैं। आप यह बताओ कि उन्हें कौन-सी छह बॉल फेंकोगे? तेज गेंदबाज ने मजाकिया अंदाज में कहा, ”माही भाई अभी रिटायर नहीं हुए हैं। आप क्यों प्लान का खुलासा करने को कह रहे हो। मैं अभी प्लान बता दूं और उधर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का एनालिस्ट लिख लेगा कि यह छह बॉल ऐसे डालेगा। मैंने पहले भी कहा है कि अगर माही भाई मेरे सामने होंगे तो मैं उन्हें सिंगल देना चाहूंगा ताकि दूसरा बल्लेबाज स्ट्राइक पर आ जाए। मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छी रणनीति होगी क्योंकि उनका हमेशा अंतिम ओवरों में गेंदबाजों के खिलाफ दबदबा रहा है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.