‘25 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए आपको…’
आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”एमएस धोनी की सीएसके में हिस्सेदारी मांगने की खबर है। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की खरीद-फरोख्त हुई और उसमें 1.7 से 1.8 बिलियन की बात हुई थी। चेन्नई सुपर किंग्स भी उसी तरह की फ्रेंचाइजी है। आप वैल्यूएशन जैसे चाहें कर सकते हैं लेकिन यह वो फ्रेंचाइजी है जिसके पास पांच ट्रॉफी हैं और भारत के बाहर भी इसकी कई फ्रेंचाइजी हैं। उनके पास एक लेगेसी है। चेन्नई सुपर किंग्स एक सीरियस ब्रांड है। अगर इसकी कीमत 1.8 बिलियन है और धोनी ने उसमें 25 प्रतिशत हिस्सेदारी मांगी है, तो यह अवास्तविक है। यह मुमकिन नहीं है। कोई भी किसी को 400 मिलियन नहीं देता। 25 प्रतिशत हिस्सेदारी पाने के लिए आपको 400 मिलियन इन्वेस्ट करने पड़ते हैं। उतने पैसे किसी के पास इन्वेस्ट करने के लिए नहीं होते। मेरे विचार में यह बात ही बकवास है।”
‘कोई भी आईपीएल टीम में किसी को इतनी…’
पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा, ” ऐसा हो नहीं सकता कि धोनी ने मांगे हों। ऐसा हो नहीं सकता कि चर्चा भी हुई हो। 25 प्रतिशत हैराने करने वाला नंबर है। कोई भी आईपीएल टीम में किसी को 25 प्रतिशत हिस्सेदारी नहीं देने वाला। ईमानदारी से कहूं तो बहुत लोग खरीदने का लायक नहीं हैं। फिर 3.5 प्रतिशत और 5.5 प्रतिशत की बात है। मैं कह रहा हूं कि अगर यह 5.5 प्रतिशत भी है तो जरा सोचिए कि यह कितना पैसा है। दो, तीन, या पांच प्रतिशत, यह बहुत बड़ी रकम है। मुझे पता नहीं क्यों ऐसा लगा रहा कि यह स्टोरी प्लांटेड है। यह किसने प्लांटेड की है, मुझे नहीं पता। कौन अपना उल्लू सीधा कर रहा है?इस स्टोरी में 25 प्रतिशत मांगना, 25 प्रतिशत मना कर देना, 3.5 प्रतिशत देना और मनमुटाव होना, फिर 5.5 प्रतिशत बात हो जाना, मुझे लगता है कि यह सच नहीं है। क्योंकि मेरे पास वेरिफाइड जानकारी नहीं है, इसलिए मैं इसे फेक न्यूज नहीं कह सकता। लेकिन मुझे लगता है कि यह कोई सच्ची स्टोरी नहीं है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.