मृणाल ठाकुर पिछले दिनों फिर एक अफवाह को लेकर चर्चा में रहीं। मृणाल का नाम अब तक कई कलाकारों से जुड़ चुका है, लेकिन हद तो तब हो गई जब लोगों ने उनका नाम इंडियन क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ जोड़ना शुरू कर दिया। दोनों के डेटिंग की खबरें तब सामने आईं जब दोनों को एक वायरल वीडियो में मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक कैफे में देखा गया। दोनों को इस कैफे से निकलते देखने को बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया। कई ने दावा किया कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। लेकिन, इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए, खुद मृणाल ने इन पर फुल स्टॉप लगा दिया है और साफ किया कि उनके और यशस्वी के बीच कुछ नहीं चल रहा।
मृणाल ठाकुर का रिएक्शन
यशस्वी जायसवाल के साथ नाम जोड़े जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए मृणाल ने लिखा, ‘भाई शांत हो जाओ, मुझे दिखाओ कि हम एक साथ कहां थे? कैसे यार आप लोग इतने पढ़े-लिखे लोग ऐसी अफवाहों को सच मानने लगते हैं? देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है। जैन जी से कुछ सीखिए और जो सही मुद्दे हैं, उन पर वीडियोज बनाईये। इससे और ज्यादा व्यूज मिलेंगे।’ एक्ट्रेस के इस जवाब से यह साफ हो गया कि वह और क्रिकेटर एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।
धनुष से भी जुड़ चुका है नाम
बता दें, मृणाल ठाकुर का नाम धनुष से भी जुड़ चुका है। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई, जब अगस्त 2025 में ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ के प्रीमियर पर मृणाल और धनुष को एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलते हुए देखा गया। आखिरकार मृणाल ने इन दावों को सिरे से नकार दिया और कहा कि उन्हें नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से आ रही हैं। मृणाल कई बार ये बात साफ कर चुकी हैं कि धनुष के साथ उनका रिश्ता प्रोफेशनल है। इससे पहले एक्ट्रेस का नाम क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और रैपर बादशाह के साथ भी जोड़ा जा चुका है।
शरद चंद्र त्रिपाठी को डेट कर चुकी हैं मृणाल ठाकुर
दूसरे नामों के उलट, मृणाल ठाकुर और लेखक शरद चंद्र त्रिपाठी का रिश्ता सिर्फ इंटरनेट की अफवाह नहीं था। मृणाल एक समय पर शरद को डेट कर रही थीं और दोनो ने ‘नच बलिए 7’ में साथ हिस्सा लिया था। इसी दौरान दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए उम्मीद जताई थी कि उनके परिवार उन्हें अपना लेंगे। लेकिन, आखिरी में ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।
डीपफेक पर जताई नाराजगी
पिछले दिनों मृणाल अपने एक पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रहीं। इस पोस्ट में मृणाल ने उन लोगों को सख्त चेतावनी दी थी, जो उनकी तस्वीरों और आवाज के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और उनका डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। एक्ट्रेस ने साफ किया कि अगर उनकी तस्वीरों, वीडियो या आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया तो वह इसे बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेंगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी।
ये भी पढ़ेंः नेटफ्लिक्स पर 135 मिनट की रोमांटिक ड्रामा ने जमाया कब्जा, स्ट्रीमिंग के साथ ही बनी मस्ट वॉच, नंबर 2 पर कर रही ट्रेंड
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.