Sarkari Nuakri Alert 2026: एमपी में पटवारी सहित ग्रुप-2 के 2,106 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रेजुएट अभ्यर्थी 18 अगस्त 2026 तक आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 04 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2026
आवेदन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि: 23 अगस्त 2026
परीक्षा शुरू होने की संभावित तिथि: 22 सितंबर 2026 से
रिक्तियों की डिटेल्स और प्रमुख पद
कुल 2,106 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 608, ईडब्ल्यूएस के लिए 207, ओबीसी के लिए 613, एससी के लिए 274 और एसटी के लिए 404 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें पटवारी के अलावा पंचायत समन्वय अधिकारी के 311 पद, सहायक उप निरीक्षक के 530 पद, उप लेखा परीक्षक के 105 पद, सांख्यिकी अन्वेषक के 88 पद और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
योग्यता: आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी का मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन और आधार आधारित ई-केवाईसी अनिवार्य है। पटवारी पद के लिए सीपीसीटी (CPCT) उत्तीर्ण होना चाहिए या चयनित होने के बाद प्रोबेशन पीरियड के दौरान सीपीसीटी पास करना अनिवार्य होगा।
आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग, महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी गई है।
सैलरी और चयन प्रक्रिया
सैलरी: पटवारी पद के लिए पे-स्केल 5,200 रुपये से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 2,100 रुपये) निर्धारित है। अन्य पदों के लिए वेतन 19,500 रुपये से 1,03,600 रुपये के अलग-अलग पे-लेवल के अनुसार मिलेगा।
चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन 200 अंकों की ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के आधार पर होगा। परीक्षा में सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, रीजनिंग और जनरल मैनेजमेंट से सवाल पूछे जाएंगे।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार एमपीईएसबी के आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in या esb.mponline.gov.in पर जाकर 18 अगस्त 2026 से पहले अपना आवेदन फॉर्म ध्यान से भर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.