फ्रेंच ओपन 2026 में गुरुवार का दिन युवा खिलाड़ियों के नाम रहा, जहां फ्रांस के किशोर खिलाड़ी मोइज़ कुआमे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया हैं। पेरिस के रोलां गैरो परिसर में खेले गए मुकाबले में मोइज़ कुआमे ने अदोल्फो डेनियल वालेहो को बेहद रोमांचक मुकाबले में हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली हैं।
बता दें कि मोइज़ कुआमे फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचने वाले राफेल नडाल के बाद सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस जीत ने पूरे फ्रांस में टेनिस प्रशंसकों के बीच नया उत्साह पैदा कर दिया हैं।
कोर्ट सुजान लेंगलेन पर खेले गए इस मुकाबले में मोइज़ कुआमे ने अदोल्फो डेनियल वालेहो को 6-3, 7-5, 3-6, 2-6 और 7-6 से हराया। मौजूद जानकारी के अनुसार यह मुकाबला लगभग 4 घंटे 56 मिनट तक चला और भीषण गर्मी के बीच दोनों खिलाड़ियों ने शानदार संघर्ष दिखाया।
मैच के दौरान पेरिस में तेज गर्मी और उमस खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती बनी रही। पांचवें और निर्णायक सेट में मोइज़ कुआमे एक समय 5-3 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को टाईब्रेकर तक पहुंचाया।
टाईब्रेकर में भी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कुआमे 8-7 से पीछे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार अंक हासिल किए और आखिर में शानदार ड्रॉप शॉट लगाकर जीत अपने नाम कर ली। वालेहो गेंद तक तो पहुंचे, लेकिन उसे नेट के पार नहीं भेज सके।
जीत के बाद मोइज़ कुआमे कोर्ट पर ही जमीन पर लेट गए और कुछ देर तक अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। इसके बाद उन्होंने दर्शकों की ओर इशारा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। फ्रेंच दर्शक लगातार “मेर्सी मोइज़” के नारे लगाते रहे, जिससे पूरा स्टेडियम गूंज उठा हैं।
गौरतलब है कि मुकाबले के तुरंत बाद मोइज़ कुआमे सीधे कोर्ट के किनारे रखे ठंडे पेय पदार्थों के बॉक्स के पास पहुंचे और खुद को ठंडा करने की कोशिश करते दिखाई दिए। बाद में इंटरव्यू के दौरान भी उनके शरीर में ऐंठन नजर आई और उन्होंने अपने सिर पर पानी डाला।
दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कुआमे ने कहा कि यह जीत पेरिस के दर्शकों के नाम हैं। उन्होंने कहा कि अगर दर्शकों का समर्थन नहीं मिलता तो शायद वह यह मुकाबला नहीं जीत पाते। कुआमे ने बताया कि पांचवें सेट में पिछड़ने के बावजूद उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी थीं।
बता दें कि इस दिन पेरिस की गर्मी कई खिलाड़ियों पर भारी पड़ी। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर भी गर्मी के कारण शारीरिक परेशानी से जूझते नजर आए और दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
यानिक सिनर शुरुआती दो सेट जीतकर मुकाबले में मजबूत स्थिति में थे, लेकिन बाद में उन्हें चक्कर और थकान महसूस हुई। मेडिकल ब्रेक के बाद वह लय में वापस नहीं लौट सके और अर्जेंटीना के खिलाड़ी जुआन मैनुअल सेरुंडोलो ने शानदार वापसी करते हुए उन्हें पांच सेटों में हराया।
फ्रेंच ओपन 2026 में लगातार हो रहे उलटफेरों और युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने इस बार के टूर्नामेंट को और ज्यादा रोमांचक बना दिया हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.