Flipkart पर 9 अक्टूबर को शुरू होने वाले बिग बिलियन डेज सेल से पहले ही अर्ली डील्स रिवील हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मोटोरोला का यह स्मार्टफोन हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। मोटोरोला का यह मिड बजट फोन अप्रैल में लॉन्च किया गया है। फोन में 6,500mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।
Motorola Edge 70 Pro पर ऑफर
मोटोरोला का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन क्रमशः 39,999 रुपये और 42,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बिग बिलियन डेज सेल की अर्ली डील्स में यह फोन 3,000 रुपये सस्ता यानी 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसका टॉप वेरिएंट 39,999 रुपये में मिलेगा।
Motorola Edge 70 Pro के फीचर्स
इस मिड बजट फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन में एक्सट्रीम AMOLED पैनल यूज किया गया है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक की है। इसके डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। इस मिड बजट फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। यह 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
| Motorola Edge 70 Pro | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.8 इंच, AMOLED, 144Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 8500 Extreme |
| स्टोरेज | 12GB RAM + 256GB |
| बैटरी | 6500mAh, 90W |
| कैमरा | 50MP + 50MP, 50MP |
| OS | Android 16 |
| कीमत | 41,999 रुपये से शुरू |
Motorola का यह फोन मैटलिक फ्रेम के साथ आता है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। यह फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। फोन में 6,500mAh की सिलिकन बैटरी इस्तेमाल की गई है। इसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
मोटोरोला के इस फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का सेल्फी कैमरा भी दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए मोटोरोला के इस फोन में WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें – Poco ने लॉन्च किया 7500mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.