Moto G Max भारत में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह फोन ब्लू, डार्क ग्रे और पिंक कलर ऑप्शन में डेब्यू करेगा। इस फोन में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 3 दिन तक चलेगी।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
फोटोग्राफी के लिए, मोटो जी मैक्स में सेगमेंट लीडिंग 50-मेगापिक्सेल का Sony LYTIA 600 मेन कैमरा मिलेगा।
14 अगस्त को होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
फ्लिपकार्ट लैंडिंग पेज के अनुसार, मोटो जी मैक्स भारत में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से यह भी कंफर्म हो गया है कि यह फोन ब्लू, डार्क ग्रे और पिंक कलर ऑप्शन में डेब्यू करेगा। फोन की कीमत जानने के लिए हमें 14 अगस्त तक का इंतजार करना होगा।
बड़ा डिस्प्ले, मजबूत बॉडी
फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 1050 निट्स की पीक ब्राइटनेस और स्क्रीन गीली होने पर भी यूज करने के लिए वॉटर टच 2.0 का सपोर्ट मिलेगा। मजबूती के लिए इसमें IP64 प्रोटेक्शन, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन दिया गया है, जिससे यह फोन ऊंचाई से गिरने पर आसानी से टूटेगा नहीं और धूल पानी से खराब भी नहीं होगा।
तेज प्रोसेसर और हैवी रैम
यह फोन स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट पर चलता है और इसमें LPDDR5X मेमोरी और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। मोटोरोला अपने ‘रैम बूस्ट’ फीचर के जरिए 18GB तक रैम का भी दावा कर रहा है, जो ज्यादा ऐप्स और टास्क को संभालने के लिए फिजिकल मेमोरी और वर्चुअल रैम में बदल देता है।
कैमरा भी दमदार
फोटोग्राफी के लिए, मोटो जी मैक्स में सेगमेंट लीडिंग 50-मेगापिक्सेल का Sony LYTIA 600 मेन कैमरा और उसके साथ 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 32-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है, जिसमें AI-बेस्ड फोटो एन्हांसमेंट फीचर्स भी मिलते हैं।
फुल चार्ज में 3 दिन चलेगी बैटरी
इस फोन में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 1000 रीचार्ज साइकल को सपोर्ट करती है। मोटोरोला का दावा है कि इसकी बैटरी तीन दिन तक चल सकती है। डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm हेडफोन जैक और आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 भी मिलता है। कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि यह फोन दो ओएस अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.