Most Test Runs without a Century: निरोशन डिकवेला ने भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट की पहली पारी में ‘कलंक’ मिटाने से चूक गए। वह टेस्ट में बिना शतक जड़े सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
वॉर्न के बाद डिकवेला का नंबर
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद रिकॉर्ड शेन वॉर्न के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 3154 रन बनाए। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 99 है। वॉर्न के बाद डिकवेला हैं। 33 वर्षीय डिकवेल ने अब तक 31.52 के औसत से 2837 रन बनाए हैं, जिसमें 23 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। वह मार्च 2021 में वेस्टइंडीड के विरुद्ध शतक के बेहद करीब थे लेकिन चार रनों से चूक गए। उन्होंने तब 163 गेंदों का सामना करने के बाद 8 चौकों की मदद से 96 रनों की पारी खेली।
लिस्ट में एक भारतीय शामिल
तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं। उन्होंने 106 टेस्ट मुकाबलों में 2497 रन जोड़े हैं, जिसमें 13 अर्धशतक हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी ने 107 मैचों में 2245 रन जुटाए। उन्होंने सात अर्धशतक लगाए। लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल है। भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतन चौहान पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने 1969 से 1981 के दौरान 40 टेस्ट मैच खेले लेकिन कभी शतक नहीं लगाए। चौहान ने 31.57 के औसत से 2084 रन बनाए। उनके बल्ले से 16 अर्धशतकीय पारियां निकली।
टेस्ट में बिना सेंचुरी के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 प्लेयर
3154 रन – शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
2837 रन – निरोशन डिकवेला (श्रीलंका)
2497 रन – मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
2245 रन – टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
2084 रन – चेतन चौहान (भारत)
1993 रन – डेरिक मरे (वेस्टइंडीज़)
1810 रन – मैल्कम मार्शल (वेस्टइंडीज़)
1779 रन – वर्नोन फिलेंडर (साउथ अफ्रीका)
1713 रन – जॉन एम्बुरे (इंग्लैंड)
1699 रन – रंगना हेराथ (श्रीलंका)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.