निकाह की महफिल, दूल्हा सजा-धजा बैठा हो, आसपास रिश्तेदार और बुजुर्ग मौजूद हों…ऐसा सीन आम होता है. लेकिन सोचिए अगर इसी बीच एक “अनचाहा मेहमान” एंट्री मार दे और पूरी महफिल का स्टार बन जाए तो? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां निकाह की रस्म के बीच अचानक एक बंदर पहुंच जाता है और ऐसा बर्ताव करता है कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं. वीडियो देखकर लग रहा है जैसे बंदर भी दावत का इंतजार कर रहा हो और खुद को इस खास मौके का हिस्सा मान बैठा हो.
निकाह में ‘स्पेशल गेस्ट’ बनकर पहुंचा बंदर
दरअसल, वायरल वीडियो में दूल्हा निकाह के लिए बैठा नजर आता है और उसके आसपास लोग जमा हैं. तभी कैमरे की नजर एक बंदर पर जाती है, जो बिल्कुल आराम से महफिल में बैठा हुआ है. बंदर का अंदाज ऐसा है मानो वह भी इस रस्म में शामिल होने आया हो. लोग भी उसे देखकर हैरान हैं, लेकिन कोई उसे भगाने की बजाय उसके साथ मजे लेता नजर आ रहा है.
दूल्हे के पास पहुंचकर पकड़ा हाथ
वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है जब बंदर धीरे-धीरे दूल्हे के पास पहुंचता है और उसका हाथ पकड़ लेता है. यह नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे बंदर दूल्हे से कह रहा हो, “भाई, पार्टी तो बनती है!” वहां बैठे लोग इस हरकत को देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पाते और माहौल पूरी तरह से हल्का-फुल्का और मजेदार बन जाता है.
लोगों ने भी लिया भरपूर मजा
महफिल में मौजूद लोग बंदर को प्यार से सहलाते नजर आते हैं. कोई उसे हाथ लगाता है तो कोई उसे देखकर मुस्कुरा रहा है. बंदर भी बिना डरे वहां बैठा रहता है और पूरे माहौल को एंजॉय करता दिखता है. ऐसा लगता है जैसे वह भी इस खास मौके का हिस्सा बन गया हो. वीडियो को rajaqureshi7700 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स
सोशल मीडिया पर मचा धमाल
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कोई इसे “सबसे क्यूट मेहमान” बता रहा है तो कोई कह रहा है “ये तो असली बाराती निकला”. कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि “बंदर भी दूल्हे से दावत मांगने पहुंच गया”. कुल मिलाकर ये वीडियो लोगों को हंसी का जबरदस्त डोज दे रहा है और तेजी से शेयर किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.