भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव किया है। मंगलवार को बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इन दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं। बोर्ड ने बताया कि सिराज की जगह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है।
बता दें कि आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज को टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। इस दौरान टीम इडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 खेलने हैं।
बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा ‘आयरलैंड और इंग्लैंड के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बनी टीमों में मोहम्मद सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है।’
बीसीसीआई ने आगे कहा ‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम प्रबंधन के बीच हुई चर्चा के बाद, सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम करने की सलाह दी गई है। यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय सीजन की लंबी शुरुआत से पहले पर्याप्त रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया है।’
आयरलैंड और इंग्लैंड टी20ई के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.