फैंस का ऐसा मानना है कि मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की श्रीलंका से कुछ निजी दुश्मनी है. उन्हें अक्सर श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा गया है. गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है, जिसमें DSP सिराज ने एक छक्का लगाकर महफिल लूट ली. इससे पहले वॉर्म-अप मैच में भी सिराज ने बल्ले से कमाल दिखाया था.
वॉर्म-अप मैच में सिराज ने सिर्फ 15 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए थे. अब सीरीज के पहले टेस्ट में भी सिराज का बल्ला चला. उन्होंने सिर्फ एक छक्का लगाकर महफिल लूट ली.
सामने आया वीडियो
सिराज ने 15 गेंदों में 11 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 छक्का निकला. उनके छक्के का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सिराज ने बल्लेबाज की तरह पेशेवर तरीके से छक्का लगाया. उनका शॉट देखते ही बन रहा है.
D.S.P. = Delivering Sixes Professionally. 😎
Mohammed Siraj has his batting license renewed! 😉
Watch #SLvIND 1st Test Day 2, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/iHZugEaZXm
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 16, 2026
शुरुआती 2 दिनों में भारत का दबदबा
मुकाबले के शुरुआती 2 दिनों में भारत का दबदबा देखने को मिला. दूसरा दिन समाप्त होने तक पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 116 ओवर में 9 विकेट पर 460 रन बना लिए हैं. इस दौरान टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 167 रन स्कोर किए. इसके अलावा केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. राहुल ने 10 चौके और 1 छक्का लगाकर 82 रन स्कोर किए. जुरेल ने 4 चौके और 1 छक्का लगाकर 51 रन बनाए. इस दौरान श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.
सिराज से शानदार गेंदबाजी की उम्मीद
तेज गेंदबाज के रूप में खेलने वाले सिराज ने बल्लेबाजी में कमाल किया. अब उनसे गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वैसे तो सिराज भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले गेंदबाज हैं, लेकिन इन दिनों वह मुख्यत: टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं. हालांकि उन्हें 2027 वनडे विश्व कप में भी जगह मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.