मोहम्मद शमी ने ऐतिहासिक कारनामा किया है। दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन की दूसरी पारी में अपना पहला विकेट लेते ही उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट में अपने 900 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले भारत के 6वें तेज गेंदबाज बने हैं। कपिल देव, जहीर खान के क्लब में एंट्री मारी है।
प्रोफेशनल क्रिकेट में 900 विकेट लेने वाले 6वें भारतीय तेज गेंदबाज बने
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल 1 में खेल के दूसरे दिन मोहम्मद शमी ने विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल को अभिमन्यू ईश्वरन के हाथों कैच आउट कराकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पहली पारी में भी दो विकेट हासिल किए थे। प्रोफेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की सूची में मोहम्मद शमी 6वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वे प्रोफेशनल क्रिकेट में 900 या उससे अधिक विकेट लेने वाले भी 6वें भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं। इससे पहले कपिल देव, जहीर खान, जयदेव उनादकट, जवागल श्रीनाथ और आर विनय कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाज यह कारनामा कर चुके हैं।
कपिल देव टॉप पर मौजूद, जहीर खान का भी जलवा
प्रोफेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की सूची में कपिल देव पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 1170 विकेट हासिल किए हैं। सूची में दूसरे स्थान पर जहीर खान हैं, जिन्होंने 1168 विकेट लिए हैं। लिस्ट में तीसरे स्थान पर जयदेव उनादकट हैं, जिन्होंने 941 विकेट प्रोफेशनल क्रिकेट में चटकाए हैं। जवागल श्रीनाथ 940 विकेटों के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं। आर विनय कुमार ने अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर में कुल 923 विकेट हासिल किए हैं। मोहम्मद शमी प्रोफेशनल क्रिकेट में 900 विकेट पूरे करने वाले 6वें भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं। पूरी लिस्ट नीचे दी जा रही है।
प्रोफेशनल क्रिकेट में 900 या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की सूची
1. कपिल देव- 1170 विकेट
2. जहीर खान- 1168 विकेट
3. जयदेव उनादकट- 941 विकेट
4. जवागल श्रीनाथ- 940 विकेट
5. आर विनय कुमार- 923 विकेट
6. मोहम्मद शमी- 900 विकेट
ऊपर दी गई लिस्ट में टॉप-5 गेंदबाज रिटायर हो चुके हैं। मोहम्मद शमी एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जो एक्टिव क्रिकेटर हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.