दरअसल, तकनीकी संस्थानों में छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन सीपीआई के आधार पर किया जाता है। ऐसे में कई भर्ती संस्थाओं या सरकारी-गैर सरकारी संगठनों के आवेदन में यदि फर्स्ट डिवीजन की शर्त होती है तो अभ्यर्थी के सामने समस्या आती थी।
सीपीआई के आधार पर तय होता है मूल्यांकन
दरअसल, तकनीकी संस्थानों में छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन सीपीआई के आधार पर किया जाता है। ऐसे में कई भर्ती संस्थाओं या सरकारी-गैर सरकारी संगठनों के आवेदन में यदि फर्स्ट डिवीजन की शर्त होती है तो अभ्यर्थी के सामने समस्या आती थी। अंकपत्र पर प्रतिशत या डिवीजन के बजाय सीपीआई दर्ज होने के कारण उन्हें अपनी योग्यता स्पष्ट करने के लिए अतिरिक्त प्रमाण या समकक्षता की जरूरत पड़ सकती थी।
भर्ती प्रक्रियाओं में मिलेगी सुविधा
एमएनएनआईटी ने अब भर्ती संस्थाओं की इस तरह की शर्तों को ध्यान में रखते हुए फर्स्ट डिवीजन के लिए सीपीआई की सीमा तय कर दी है। इससे संस्थान के विद्यार्थियों को विभिन्न नौकरियों और भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करने में सुविधा होगी। खासतौर पर उन पदों पर आवेदन करते समय, जहां शैक्षणिक योग्यता में प्रथम श्रेणी की अनिवार्यता निर्धारित होती है, 6.5 या उससे अधिक सीपीआई वाले छात्र पात्रता साबित कर सकेंगे।
60 स्टार्टअप्स दिखाएंगे हुनर
नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एमएनएनआईटी के इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन हब फाउंडेशन की ओर से एक और दो सितंबर को दो दिनी स्टार्टअप पिचिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। कोहोर्ट 5.0 के तहत होने वाले इस सत्र में करीब 60 स्टार्टअप और उद्यमी विशेषज्ञों के सामने अपने नवाचार और व्यावसायिक विचार प्रस्तुत करेंगे। एमएनएनआईटी फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राम कुमार मिश्र ने बताया कि प्रतिभागी अपने उत्पाद, तकनीक, व्यवसाय मॉडल, बाजार की संभावनाओं और भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे।
चयनित स्टार्टअप को इन्क्यूबेशन कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा
मूल्यांकन के बाद चयनित स्टार्टअप को इन्क्यूबेशन कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित उद्यमों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग, उत्पाद विकास, वित्तीय सहायता और निवेशकों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। पेटेंट, बौद्धिक संपदा, कानूनी एवं नियामकीय मामलों में भी सहायता दी जाएगी। साथ ही उद्योग जगत और बाजार से जोड़ने में सहयोग मिलेगा। भारी बारिश को देखते हुए पिचिंग सत्र में ऑनलाइन और प्रत्यक्ष, दोनों माध्यमों से भागीदारी की सुविधा रहेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.