अगर आपको शाम की चाय के साथ कुछ क्रंची स्नैक्स खाने का मन कर रहा है तो आप सूजी और आलू की यह शानदार रेसिपी बना सकते हैं। यह स्टिक रेसिपी आसानी से बन जाती हैं। आप इसका इस्तेमाल आराम से एक महीने तक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह स्टिक रेसिपी
सूजी आलू का स्टिक्स बनाने के लिए सामग्री
- सूजी स्टिक्स: सूजी 1 कप, पानी 1 कप, तेल 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, उबला हुआ आलू 2 छोटे टुकड़े
-
कोटिंग: कॉर्नफ्लेक्स, ब्रेड क्रम्ब्स थोड़ी मात्रा में, कॉर्नफ्लोर 1 बड़ा चम्मच, मैदा 1 बड़ा चम्मच, पानी – थोड़ी मात्रा में, नमक थोड़ा सा, तेल तलने के लिए
कैसे बनाएं सूजी आलू का स्टिक्स?
-
पहला स्टेप: सूजी आलू का स्टिक्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में एक कप पानी और एक चम्मच तेल डालें। जब पानी हल्का गरम हो जाए तब गैस बंद कर दें। जब पानी हल्का ठंडा हो तब इसमें थोड़ा थोड़ा सूजी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। सूजी को अच्छी तरह चलाएं, दो मिनट के अंदर अच्छा सा डो बनकर तैयार हो जाएगा। -
दूसरा स्टेप: जब सूजी का डो बन जाए तब उसमें आलू को ग्रेट कर के डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं और एक बार फिर से गूंथ लें। अब आटे को एक बटर पेपर पर रखें और बेलन से बेलें। बेलने के बाद उसे स्टिक की तरह काटें। आप अपने पसंद का शेप भी दे सकते हैं। सभी स्टिक्स को एक प्लेट में निकालें।
-
तीसरा स्टेप: अब, कॉर्न फ्लेक्स को लें और उसका चूरा बना दें। कॉर्न फ्लेक्स के चूरे में थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब्स मिला दें। उसके बाद दूसरे बाउल में एक चम्मच मैदे में एक चम्मच कॉर्न फ्लोर और नमक मिलाएं। इसका घोल बना लें, इस बात का ध्यान रखें कि यह न ज़्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज़्यादा गाढ़ा।
-
चौथा स्टेप: अब एक एक कर के सभी स्टिक्स को घोल में डीप करें और फिर उसे कॉर्न फ्लेक्स क चूरे से कोट करें। जब सभी कोटिंग हो जाए तब इसे तेल में डीप फ्राई करें।
-
पांचवां स्टेप: इन सभी स्टिक्स को आप जीप लॉक में रखकर फ्रीज़र में रख सकते हैं। फ्रीजर में रखने से आप एक महीने तक आराम से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.