MIVI अब भारत में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। अब Flipkart पर MIVI के स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिसमें कंपनी ने कलर ऑप्शन और प्रोसेसर का हिंट दिया है। आप भी जानिए अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिल सकता है…
लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर आया फोन
फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से यह कंफर्म हो गया है कि MIVI का पहला स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा। कंपनी ने फोन के डिजाइन की झलक भी दिखाई है। सामने आई टीजर इमेज में देखा जा सकता है कि फोन को किनारे गोल होंगे और इसे ग्रीन कलर ऑप्शन में टीज किया गया है। कंपनी इसे अन्य कलर्स में भी ला सकती है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही लॉन्च की तारीख की घोषणा करेगी, और लॉन्च से पहले धीरे-धीरे इसके खास स्पेसिफिकेशन्स को भी टीज करेगी।
टिप्स्टर संजू चौथरी ने एक्स पर बताया कि इस फोन में कोई ब्लोटवेयर नहीं होगा और यह केवल स्टॉक एंड्रॉयड वाला पहला फोन होगा। यह इन-हाउस डिजाइन की गई PCBA वाला पहला फोन होगा। यह एक सस्ता 5G स्मार्टफोन होगा। टिप्स्टर ने यह भी बताया कि भारत में मिवी के पहले स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। हालांकि, सटीक कीमत जानने के लिए हमे इसके लॉन्च होने का इंतजार करना चाहिए।
MIVI एडवांस्ड तकनीक के साथ देश में किफायती ऑडियो डिवाइस लॉन्च करने के लिए जाना जाता है, अब देखना यह है कि इसका पहला स्मार्टफोन ग्राहकों को क्या-क्या ऑफर करता है।
पिछले कुछ महीनों में, भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Ai+ और Boltt जैसे कई नए ब्रांड आए हैं। वहीं, MIVI भी भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने की तैयारी में है। ये नए ब्रांड ऐसे खरीदारों को टारगेट कर रहे हैं जो मिड-रेंज स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, क्योंकि मेमोरी और स्टोरेज की बढ़ती कीमतों की वजह से बड़े ब्रांड्स के लिए बजट सेगमेंट में कीमतें बनाए रखना मुश्किल हो गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.