मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट हॉल मात्र 22 गेंदों में पूरा किया। उनकी आग उगलती गेंदबाजी का मेहमान टीम के पास कोई जवाब नहीं था। इन 5 में से 4 बल्लेबाज 0 पर आउट हुए।
मिचेल स्टार्क का कहर देख कांपा बांग्लादेश
मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंदबाजी का असर मैच की पहली गेंद से ही दिखा। उन्होंने बांग्लादेश के ओपनर शादमान इस्लाम को मैच की पहली गेंद पर प्लैटिनम डक पर आउट किया।
इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में बैक टू बैक दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए। ओवर की पहली गेंद गेंद पर उन्होंने पिछले मैच के शतकवीर तंजीद हसन को 0 पर आउट किया, इसके बाद उन्होंने कप्तान नजीमउल हुसैन शांतो को गोल्डन डक पर अपना शिकार बनाया।
स्टार्क को चौथी सफलता पारी के 5वें ओवर में मोमिनुल हक के रूप में मिली, जो 9 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं 7वें ओवर में उन्होंने लिटन दास को आउट किया, जो भी 0 पर आउट हुए। बांग्लादेश के 5 में से 4 बल्लेबाज बिना खाता ही पवेलियन लौट चुके हैं।
मिचेल स्टार्क ने अपना यह 5 विकेट हॉल 42 मिनट और 22 गेंदों में पूरा किया।
स्टार्क ने अपने पहले स्पेल में 6 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 4 मेडन शामिल थे। उन्होंने इस दौरान मात्र 5 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाए।
मिचेल स्टार्क ने तोड़ा डेल स्टेन का रिकॉर्ड
इस 5 विकेट हॉल के साथ मिचेल स्टार्क के नाम 107 टेस्ट मैचों में 440 विकेट हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में उन्होंने साउथ अफ्रीका के लीजेंड डेल स्टेन को पछाड़ा है। स्टेन ने अपने करियर में 439 विकेट चटकाए थे। स्टार्क की अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में एंट्री हो गई है।
वह शेन वॉर्न, नाथन लायन और ग्लेन मैक्ग्रा के बाद इस लिस्ट में शामिल होने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.