मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड 9वीं बार उन्होंने यह कारनामा किया।
मिचेल स्टार्क ने तोड़ा जेम्स एंडरसन का वर्ल्ड रिकॉर्ड
AUS vs BAN दूसरे टेस्ट से पहले मिचेल स्टार्क और जेम्स एंडरसन मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बराबरी पर थे। दोनों ने यह कारनामा 8-8 बार किया था। मगर स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ 9वीं बार ऐसा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 10 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 6 ओवर उन्होंने मेडन डाले। इस दौरान उन्होंने मात्र 12 रन खर्च कर 6 विकेट चटकाए।
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट
मिचेल स्टार्क- 8
जेम्स एंडरसन- 8
रे लिंडवॉल- 7
रिचर्ड हेडली- 7
कपिल देव- 7
मिचेल स्टार्क का कहर देख कांपा बांग्लादेश
मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंदबाजी का असर मैच की पहली गेंद से ही दिखा। उन्होंने बांग्लादेश के ओपनर शादमान इस्लाम को मैच की पहली गेंद पर प्लैटिनम डक पर आउट किया।
इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में बैक टू बैक दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए। ओवर की पहली गेंद गेंद पर उन्होंने पिछले मैच के शतकवीर तंजीद हसन को 0 पर आउट किया, इसके बाद उन्होंने कप्तान नजीमउल हुसैन शांतो को गोल्डन डक पर अपना शिकार बनाया।
स्टार्क को चौथी सफलता पारी के 5वें ओवर में मोमिनुल हक के रूप में मिली, जो 9 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं 7वें ओवर में उन्होंने लिटन दास को आउट किया, जो भी 0 पर आउट हुए। बांग्लादेश के 5 में से 4 बल्लेबाज बिना खाता ही पवेलियन लौट चुके हैं।
मिचेल स्टार्क ने अपना यह 5 विकेट हॉल 42 मिनट और 22 गेंदों में पूरा किया।
पारी का 6ठा और आखिरी विकेट स्टार्क ने शोरीफुल इस्लाम के रूप में चटकाया और बांग्लादेश की पारी का अंत किया।
स्टार्क के अलावा गेंदबाजी में पैट कमिंस भी चमके, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। वहीं जोश हेजलवुड ने भी 1 विकेट लेकर अपना खाता खोला।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.