सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और शिकायत तेजी से वायरल हो रही है, जिसने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. मामला कर्नाटक के बेंगलुरु का बताया जा रहा है, जहां सुबह 10:45 बजे कुछ नाबालिग बच्चे स्कूटी चलाते हुए नजर आए. चौंकाने वाली बात ये है कि ये बच्चे न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे, बल्कि अपनी और दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे थे. अब इस घटना की तस्वीर सामने आने के बाद लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
स्कूटी पर एक साथ 6 बच्चे सवार, दुर्घटना को न्योता
बताया जा रहा है कि यह घटना 26 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10:45 बजे की है. लोकेशन Padarayanapura Main Road, Gowripalya के पास New Bridge के आसपास की बताई जा रही है. आरोप है कि नाबालिग बच्चे स्कूटी नंबर KA05JZ9065 पर सवार होकर सड़कों पर बेखौफ घूम रहे थे. जिस जगह यह घटना हुई, वहां ट्रैफिक भी रहता है, ऐसे में इस तरह की हरकत किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी.
This is haappend on today 26/04/2026 morning 10:45 am those kid’s illegally ridding scooter No. ( KA05JZ9065 ) on location ( Padarayanapura main road near gowripalya on opposite of total engineer auto gas ) new Bridge. please take necessary. @BlrCityPolice @blrcitytraffic pic.twitter.com/S4rrOE8vbD
— Shreyas Shreyu (@Shreyas35240282) April 26, 2026
तस्वीर में बच्चे स्कूटी लेकर पेट्रोल पंप पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि स्कूटी पर एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे 6 बच्चे सवार हैं और सभी की उम्र काफी कम है और वे नाबालिग हैं. जिसके बाद दुर्घटना का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है.
कानून क्या कहता है और कितना बड़ा है खतरा
भारत में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चों का वाहन चलाना पूरी तरह गैरकानूनी है. अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाते पकड़ा जाता है तो उसके माता-पिता या वाहन मालिक पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है. इस तरह की घटनाएं इसलिए भी खतरनाक हैं क्योंकि नाबालिगों के पास न तो ड्राइविंग का अनुभव होता है और न ही वे ट्रैफिक नियमों की गंभीरता समझते हैं. ऐसे में छोटी सी गलती भी बड़े हादसे में बदल सकती है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल
इंटरनेट पर यूजर्स ने उठाई कार्रवाई की मांग
तस्वीर को सोशल मीडिया पर @Shreyas35240282 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इसमें बच्चों से ज्यादा गलती इनके मां बाप की है. एक और यूजर ने लिखा…गाड़ी जब्त करके मां बाप पर भारी जुर्माना किया जाना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अगर कोई दुर्घटना होती है तो एक साथ 6 लोगों की जान को खतरा है जो कि काफी गंभीर है.
यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.