टीवी की पॉपुलर वीजे और होस्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब वो प्रेग्नेंट थीं, उनके हाथ से कई काम निकले। उन्होंने कहा कि उन्हें कहा गया कि भारतीय दर्शक प्रेग्नेंट लेडी को नहीं अपनाएंगे।
मिनी माथुर ने दिया वेस्ट का उदाहरण
Hauterfly से खास बातचीत में मिनी माथुर ने बताया कि जब प्रेग्नेंट होने की वजह से उनके हाथ से काम छिना तो उन्हें काफी निराशा हुई थी। उन्होंने वेस्ट का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे हेइडी क्लम प्रेग्नेंट होने के बाद भी रनवे शो होस्ट कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पश्चिम में ऐसा ही होता है।
प्रेग्नेंसी की वजह से नहीं रिन्यू हुआ कॉन्ट्रैक्ट
मिनी माथुर ने बताया कि जब वो अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हुई थीं, तब उन्हें एमटीवी के साथ काम करते हुए पांच साल हो गए थे। उन्होंने बताया कि क्योंकि वो प्रेग्नेंट थीं इसलिए उनका कॉन्ट्रैक्ट ही नहीं रिन्यू नहीं हुआ। उन्होंने बताया, “जब विवान पेट में था, मैं एमटीवी पर 5 साल बिता चुकी थी। मेरा कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं हुआ क्योंकि VJs कभी प्रेग्नेंट नहीं होती हैं। मिनी माथुर ने बताया कि उनसे कहा गया, “आप प्रेग्नेंट हैं। मजे करो। आपका जीवन अच्छा हो।”
मिनी माथुर ने कहा, “मुझे थोड़ा बुरा लगा। मुझे लगा कि आपने अपने करियर और स्किल्स के जरिए अपने लिए और चैनल के लिए एक वैल्यू बनाई है। लेकिन प्रेग्नेंसी का इस्तेमाल करके बाहर निकालना थोड़ा गुस्सा दिलाने वाला था।”
क्या मिनी माथुर ने की चैनल से लड़ाई?
मिनी माथुर से पूछा गया कि क्या उन्होंने चैनल द्वारा लिए गए इस निर्णय के खिलाफ आवाज उठाई थी? इसपर मिनी माथुर ने कहा, “नहीं, क्योंकि मेरी भी अपनी गरिमा है। अगर आप मेरी वेल्यू करते हैं, तो आप मुझे जाने नहीं देंगे। वो थोड़ा निराश करने वाला था। उस वक्त मुझे उतना हुरा नहीं लगा।”
इंडियन आइडल की होस्टिंग भी छिनी
इसी बातचीत के दौरान मिनी माथुर ने बताया कि न केवल उनके हाथ से एमटीवी का कॉन्ट्रेक्ट गया बल्कि इंडियन आइडल की होस्टिंग भी छिन गई। उन्होंने कहा, “इंडियन आइडल के चौथे सीजन के बाद सायरा के साथ मैं प्रेग्नेंट थी। हम सीजन 5 की तैयारी कर रहे थे, मैंने टीम को बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मैंने बताया कि ऑडिशन्स में तो मैं ठीक रहूंगी, लेकिन फिनाले तक मेरा बेबी बंप दिखने लगेगा।” मिनी माथुर ने कहा कि चैनल ने उनसे कहा कि वो ये सीजन होस्ट न करें क्योंकि भारतीय दर्शक एक प्रेग्नेंट महिला को नहीं अपना पाएंगे (होस्ट के तौर पर)।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.