52 वीक हाई के करीब पहुंचा शेयर
बीएसई में आज मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का शेयर 229.30 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 10 प्रतिशत की तेजी के साथ 231.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर स्टॉक पहुंच गया है। इस कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 233.90 रुपये है। और 52 वीक लो लेवल 165 रुपये प्रति शेयर है।
कितना हुआ नेट प्रॉफिट
कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार पहली तिमाही के दौरान कुल 64.50 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को महज 5.7 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 1000 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है।
हालिया लिस्टेड कंपनी ने बताया है कि अप्रैल से जून के दौरान कुल 973 करोड़ रुपये का रेवन्यू जनरेट किया गया है। जोकि सालाना आधार पर 45 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल पहली तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 673 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, EBITDA में 74.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बार यह 145 करोड़ रुपये रहा है।
इस कंपनी की शुरुआत तमिलनाडु में हुई थी। कंपनी पनीर, चीज, दही, बटर, घी और आइसक्रीम के प्रोडक्ट बेचती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में दूध नहीं शामिल है।
11 अगस्त को खुला था आईपीओ
Milky Mist Dairy Food का आईपीओ पिछले महीने 11 अगस्त को ओपन हुआ था। निवेशकों के पास 13 अगस्त तक दांव लगाने का मौका था। कंपनी के आईपीओ का साइज 1428 करोड़ रुपये था। कंपनी ने आईपीओ के लिए 140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। बता दें, 3 दिन के ओपनिंग के दौरान आईपीओ को कुल 59 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.