Michael Box Office Collection Day 5: माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसका क्रेज लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। वीकडेज में भी सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है, जिससे साफ है कि ‘किंग ऑफ पॉप’ की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। आइए जानते हैं अब तक माइकल ने कितनी कमाई कर ली है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी 13 प्रतिशत रही और कुल 2,783 शोज स्क्रीन किए गए। पांच दिनों के भीतर ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 21.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो एक बायोपिक के लिहाज से शानदार माना जा रहा है।
प्रीव्यू शोज से ही मिली थी जबरदस्त शुरुआत
फिल्म ने रिलीज से पहले ही प्रीव्यू शोज के जरिए 1.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, जिसने मेकर्स को भी चौंका दिया। प्रीव्यू कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने पहले दिन कुल 5.4 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 25.31 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
फिल्म में माइकल जैक्सन के किरदार में उनके भतीजे जाफर जैक्सन नजर आए हैं, जिन्होंने इस फिल्म से अपना डेब्यू किया है। जाफर ने अपने अंकल के किरदार को इतनी बारीकी से निभाया है कि दर्शकों को असली माइकल जैक्सन जैसी झलक की दिख रही है। वहीं, माइकल के यंग वर्जन का किरदार जूलियानो वाल्डी ने निभाया है, जिन्हें भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.