ILT20 के अगले सीजन से पहले MI एमिरेट्स ने अपनी टीम की कमान एक बड़े नाम को सौंप दी है। साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज और अनुभवी कोच मार्क बाउचर को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। बाउचर की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब टीम दुबई में होने वाली ILT20 के पांचवें सीजन के ऑक्शन की तैयारियों में जुटी है।
रॉबिन सिंह की लेंगे जगह
मार्क बाउचर पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन सिंह की जगह लेंगे। रॉबिन सिंह की कोचिंग में MI एमिरेट्स ने 2024 में ILT20 का खिताब अपने नाम किया था। टीम पिछले सीजन में भी फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था। बाउचर की MI फ्रेंचाइजी के साथ यह पहली जिम्मेदारी नहीं है। वह इससे पहले IPL में मुंबई इंडियंस के हेड कोच रह चुके हैं। उन्होंने 2023 और 2024 सीजन में मुंबई की कोचिंग की थी। उनकी देखरेख में टीम ने 2023 में प्लेऑफ में जगह बनाई, जबकि 2024 में 10 टीमों वाली लीग में मुंबई इंडियंस आखिरी स्थान पर रही थी। इसके बाद बाउचर ने मेजर लीग क्रिकेट में MI न्यूयॉर्क की जिम्मेदारी संभाली। उनकी कोचिंग में MI न्यूयॉर्क ने 2025 में MLC का खिताब जीतकर सफलता हासिल की। अब बाउचर के सामने MI एमिरेट्स को ILT20 में दोबारा चैंपियन बनाने की चुनौती होगी।
बाउचर को कोचिंग का लंबा अनुभव
इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बाउचर का कोचिंग अनुभव काफी लंबा रहा है। वह दिसंबर 2019 से नवंबर 2022 तक साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम के हेड कोच रहे। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 147 टेस्ट, 295 ODI और 25 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। 2012 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी उनका अनुभव रहा है। उन्होंने IPL की दो टीमों का प्रतिनिधित्व किया और चार सीजन खेले, जबकि चैंपियंस लीग T20 में भी तीन सीजन हिस्सा लिया।
22 नवंबर से लीग का आगाज
ILT20 2026-27 का आयोजन 22 नवंबर से 20 दिसंबर तक होना है। ऑक्शन से पहले MI एमिरेट्स के पास 13 लाख 90 हजार अमेरिकी डॉलर का पर्स है। टीम को ऑक्शन में चार UAE खिलाड़ियों के अलावा फुल मेंबर देशों से सात खिलाड़ी चुनने होंगे। इसके साथ ही एसोसिएट देश, कुवैत और सऊदी अरब से एक-एक खिलाड़ी लेना होगा। हालांकि, UAE खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। UAE इस समय ODI वर्ल्ड कप क्वालिफायर की दौड़ में शामिल है और क्वालिफायर मुकाबले ILT20 के अगले सीजन के साथ ही खेले जाने हैं। ऐसे में बाउचर और टीम मैनेजमेंट के लिए ऑक्शन में खिलाड़ियों का संतुलन तैयार करना एक अहम चुनौती होगी।
यह भी पढ़ें:
अजीत अगरकर का चैप्टर खत्म! क्या अब प्रज्ञान ओझा संभालेंगे कमान
जहीर खान को मिलेगा मोहित शर्मा का साथ, CSK में निभाएंगे बॉलिंग कोच की अहम जिम्मेदारी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.