इसमें 10.25-इंच की स्क्रीन, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल क्लस्टर दिया है। यूजर्स कई प्रकार की सुविधाओं का उपयोग करने के लिए अपने डिवाइस को पेयर करने में सक्षम होंगे। इसमें म्यूजिक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मौसम की जानकारी और रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट की डिटेल मिलेगी।
MG कॉमेट EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कॉमेट EV की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1640mm है। इसका व्हीलबेस 2010mm है। टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.2 मीटर है, जो बिजी सड़कों पर ड्राइविंग के लिए या तंग जगहों में पार्किंग के लिए वरदान है। MG कॉमेट ईवी में क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, फुल-चौड़ाई वाली LED स्ट्रिप, स्लीक हेडलैंप दिया है। इसमें बड़े आकार के डोर, स्पोर्टी एलॉय व्हील और एक फ्लैट रियर सेक्शन दिया है।
इसमें 10.25-इंच की स्क्रीन, एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल क्लस्टर दिया है। यूजर्स कई प्रकार की सुविधाओं का उपयोग करने के लिए अपने डिवाइस को पेयर करने में सक्षम होंगे। इसमें म्यूजिक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मौसम की जानकारी और रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट की डिटेल मिलेगी। MG कॉमेट ईवी को 4 कलर ऑप्शन बे (ब्लू), सेरेनिटी (ग्रीन), सनडाउनर (ऑरेंज) और फ्लेक्स (रेड) में खरीद पाएंगे।
MG कॉमेट ईवी GSEV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसे खासतौर पर शहरी यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हालांकि, कार अपने कॉम्पैक्ट आकार के कारण थोड़ी नाजुक दिख सकती है। इसमें 12 इंच के पहियों के साथ टायर का आकार 145/70 है। फ्रंट में आपको डिस्क ब्रेक मिलते हैं जबकि रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
बता दें कि MG कॉमेट यह कॉम्पैक्ट दो-दरवाजो वाली इलेक्ट्रिक कार है, जो 17.3kWh की बैटरी पैक से चलती है। इसकी दावा की गई रेंज 230km है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा टिगोर EV से होता है। टाटा मोटर्स इस सेगमेंट में देश की नंबर-1 कार है। वहीं, MG मोटर्स का नंबर उसके बाद आता है। वहीं, कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल विंडसर EV नंबर-1 कार है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.