पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात इटली की पीएम जॉर्जिया मेलिनी से हो और तस्वीरें वायरल ना हो भला यह कैसे हो सकता है? पीएम नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर अपने आखिरी चरण में इटली पहुंचे और पहुंचते ही जबरदस्त तरीके से इनकी तस्वीरें वायरल हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात इटली की पीएम जॉर्जिया मेलिनी से हुई तो दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें पूरी दुनिया में वायरल हो गई हैं। पहले तो जॉर्जिया मेलनी और पीएम नरेंद्र मोदी कार डिप्लोमेसी में नजर आए। यानी कि एक साथ एक कार की सवारी करते हुए दोनों नेता देखे गए। तस्वीरें भी खिंचवाई गई और देख भी सकते हैं कि कैसे मुस्कुराते हुए जॉर्जिया मेलोनी सबके अभिवादन को स्वीकार कर रही हैं। इसके बाद दोनों नेताओं ने देर शाम मशहूर कोलोसियम में सैर भी की।
इसे भी पढ़ें: Raebareli से Rahul Gandhi की बड़ी भविष्यवाणी- एक महीने में TV पर आकर हाथ जोड़ेंगे PM Modi
तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके बताई गई कि रोम पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलनी के साथ डिनर पर मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने मशहूर कोलोसियम का दौरा किया। पीएम ने जानकारी दी है कि हमने कई विषयों पर विचार साझा किए हैं। इस दौरान भारत इटली की दोस्ती को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा लगातार जारी रखी जाएगी। एक ही गाड़ी में सवार होते हुए जिस तरीके से अनौपचारिक तौर पर कार डिप्लोमेसी की झलक मिली, उसे समझा जा सकता है कि किस तरीके से दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत हो चले हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने कई तस्वीरें भी साझा की हैं जिसमें दोनों नेता एक दूसरे के बगल में कोलोसियम के अंदर खड़े नजर आ रहे हैं। प्राचीन रोमन एमपी थिएटर की हल्की रोशनी वाली पृष्ठभूमि में दोनों नेता ऐतिहासिक स्मारक को निहारते हुए लंबी बातचीत में मग्न दिखे। इन तस्वीरों में पीएम नरेंद्र मोदी का कपड़ा भी काफी चर्चा के केंद्र में है।
इसे भी पढ़ें: Modi और Meloni की मुलाकातों के Videos ने पूरी दुनिया में मचाया तहलका, Instagram पर Melody पर रील्स और मीम्स की बाढ़
पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरे नेवी ब्लू रंग का बंद गला सूट पहना था। तो वहीं मलोनी ने हल्के गुलाबी रंग का कढ़ाई वाला टॉप और सफेद पजामा पहना था। वहीं एक और तस्वीर भी बहुत खास रही जहां पीएम नरेंद्र मोदी और मेलिनी सूर्यास्त के समय रोम के क्षितज को निहारते हुए एक रैली के सहारे खड़े दिखाई दिए। जहां वह किसी विषय पर गहरी चर्चा करते हुए दिखाई देंगे। पीएम नरेंद्र मोदी का इटली दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में भारत इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025 29 के तहत गति देखने को मिल रही है। यह योजना व्यापार रक्षा प्रौद्योगिक स्वच्छ ऊर्जा कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ाने पर जोर है। इसके अलावा दोनों देश एक दूसरे के साथ रक्षा संबंध भी मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.