जब भी बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन और सफल कॉमेडियन का जिक्र होता है। तो महमूद अली का नाम सबसे पहले आता है। बड़े पर्दे पर करोड़ों लोगों को हंसाने वाले महमूद अली की पर्सनल लाइफ चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों से भरी हुई थी। उन्होंने अपने करियर के शुरूआती दिनों में गुजारा करने के लिए न जाने कितने छोटे-मोटे काम किए। आज ही के दिन यानी की 23 जुलाई को महमूद अली का निधन हो गया था। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर महमूद अली के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
वहीं 29 सितंबर 1932 को महमूद अली का जन्म हुआ था। फिल्मों में आने से पहले वह एक्ट्रेस मीना कुमारी के टेनिस कोच थे। वह डायरेक्टर पीएल संतोषी के ड्राइवर भी रहे। उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस मीन कुमारी की बहन मधु से शादी की।
इसे भी पढ़ें: Mukesh Birth Anniversary: 10वीं के बाद छोड़ी पढ़ाई, फिर 40 साल तक Bollywood Music पर चला मुकेश का जादू
एक्टिंग में रखा कदम
उनकी कॉमेडी की सबसे खास बात यह है कि उनका हैदराबादी उर्दू लहजा था। जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया। उन्होंने अपने ‘सीआईडी’ से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की थी। महमदू ने 4 दशकों से ज्यादा लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है। महमूद की शानदार एक्टिंग का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनको 25 बार फिल्मफेयर में नामांकित किया गया।
उस समय कॉमेडी में पुरस्कार बाद में शुरू हुए थे। फिर भी उन्होंने कई बार इस ट्ऱॉफी को अपने नाम किया था। महमूद अली ने अपनी पॉपुलैरिटी के चरम पर हिंदी फिल्मों के मुख्य अभिनेताओं से ज्यादा फीस लेते थे।
आखिरी अलविदा
80 के दशक में जब फिल्म इंडस्ट्री में नए कॉमेडियन आए। तो महमूद की फिल्मों की संख्या काफी कम होती चली गई। अंदाज अपना-अपना में उनका जॉनी की रोल एक्टर के रूप में उनकी आखिरी और सबसे हिट भूमिका साबित हुई। जीवन के आखिरी समय में महमूद लगातार दिल की बीमारियों से जूझते रहे। वहीं बेहतर इलाज की उम्मीद में महमूद अमेरिका गए थे। वहीं 23 जुलाई 2004 को पेंसिल्वेनिया में नींद के दौरान महमूद अली ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.