- कॉपी लिंक
बुधवार को मेघालय में असम के लोगों से मारपीट से शुरू हुआ विवाद अब मेघालय के कई राज्यों तक पहुंच गया है। मेघालय में सरकारी संपत्तियों पर आगजनी और पेट्रोल बम फेंकने की घटनाएं सामने आई हैं। असम ने भी मेघालय से लगी अपनी सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी है।
अब जानिए विवाद की वजह बुधवार को मेघालय के शिलॉन्ग में खासी स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) की रैली के दौरान असम के लोगों के साथ मारपीट कर उनके वाहनों को आग लगा दी गई थी। हिंसा में 31 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था, जिनमें ज्यादातर असम नंबर की थीं।
इसके बाद मेघालय के कई जिलों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं शुरू हो गई थीं। हिंसा के शिकार ज्यादातर लोग असम के हैं। इसके विरोध में गुवाहाटी के टैक्सी चालकों ने नेशनल हाईवे-27 पर आवाजाही रोक दी थी।

शिलॉन्ग में पुलिस चौकी पर हमला हालांकि, शिलॉन्ग में गुरुवार को दिन भर हालात सामान्य रहे। लेकिन, रात करीब 9:30 बजे नोंगमेंसोंग पुलिस चौकी पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंक दिया। बम चौकी परिसर के अंदर गिरा और एक कुर्सी में आग लग गई।
उस समय इमारत की ऊपरी मंजिल पर सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे। इससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जाएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
