सब टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 18 सालों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. इस शो का हर किरदार लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है. इन्हीं में से एक है चंपक चाचा यानी बापूजी का किरदार. ‘चंपकलाल जयंतीलाल गड़ा’ के रोल को एक्टर अमित भट्ट पिछले 18 सालों से पूरी शिद्दत और ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं. आज हम आपको अमित भट्ट के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं.
जेठालाल चंपकलाल गड़ा का रोल निभाकर हुए फेमस
अमित भट्ट टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल चंपकलाल गड़ा (दिलीप जोशी) के पिता, चंपक चाचा का किरदार निभा रहे हैं. गोकुलधाम सोसाइटी में उन्हें काफी सम्मान मिलता है और हर कोई उनकी बातों को अहमियत देता है. दर्शक उनके शानदार एक्टिंग टैलेंट और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के दीवाने हैं. जेठालाल के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते हैं. वहीं, कई लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं.
बिना ऑडिशन दिए मिला ये रोल
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अमित भट्ट को ‘चंपक चाचा’ का रोल बिना किसी ऑडिशन के ही मिल गया था. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एक इंटरव्यू में खुद अमित ने इस बारे में बताया था कि ‘तारक मेहता’ में चंपक लाल का किरदार निभाने के लिए उन्हें किसी तरह का कोई ऑडिशन नहीं दिया था. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी को दिलीप जोशी (जेठालाल) ने उनका नाम सुझाया था, जिसके बाद असित मोदी के साथ अमित भट्ट की मुलाकात एक होटल में हुई थी और वहीं ये रोल उन्हें मिल गया. बता दें कि पहले चंपकलाल का रोल दिलीप जोशी को ही ऑफर हुआ था. जब अमित को शो का ये बुजुर्ग किरदार ऑफर हुआ तब उनकी उम्र महज 36 साल ही थी.

ये भी पढ़ें: रवीना टंडन या जैकलीन फर्नांडीज…’वेलकम टू द जंगल’ की कौन सी हसीना हैं ज्यादा अमीर?
कौन हैं अमित भट्ट की पत्नी?
अमित भट्ट की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम कृति भट्ट है. वो एक क्वालिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन हैं. कृति इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपने काम और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. बता दें कि अमित और कृति ने 27 अप्रैल, 1999 को शादी की थी. ये कपल दो जुड़वां बेटों देव भट्ट और दीप भट्ट के पेरेंट्स हैं.
घूमने-फिरने के शौकीन हैं अमित-कृति
अमित और उनकी पत्नी कृति को घूमना-फिरना बेहद पसंद है और दोनों अक्सर अपनी ट्रैवल तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. यूरोप के खूबसूरत नजारों से लेकर भारत की हसीन जगहों तक, इस कपल ने कई यादगार लोकेशन्स को अपने कैमरे में कैद किया है. दोनों साथ में नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं. उनकी वेकेशन फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं.
इन फिल्मों में नजर आए अमित भट्ट
अमित भट्ट ने ‘खिचड़ी’, ‘यस बॉस’, ‘चुपके चुपके’, ‘फनी फैमिली डॉट कॉम’, ‘गपशप कॉफी शॉप’ और ‘एफआईआर’ जैसे टीवी शोज में भी काम किया है. हालांकि, उन्हें पहचान ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से मिली. इसके अलावा अमित ‘लवयात्री’ और ‘ढूंढते रह जाओगे’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. अमित ने कॉमर्स में बैचलर डिग्री हासिल की है.
गाने के शौकीन हैं अमित भट्ट
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अमित ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी और शौकों के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि उन्हें कॉलेज के दिनों से ही गाने का काफी शौक है और घर पर उनका अपना कराओके सेटअप भी है. जब भी उन्हें वक्त मिलता है, वो गाना पसंद करते हैं, हालांकि मजाक में उन्होंने खुद को ‘बाथरूम सिंगर’ भी कहा था.
अमित ने ये भी बताया था कि उन्हें और उनकी पत्नी को ट्रैवलिंग का काफी शौक है. शूटिंग से जैसे ही उन्हें दो-तीन दिन की छुट्टी मिलती है, दोनों घर पर रहने के बजाय कहीं घूमने का प्लान बना लेते हैं और मुंबई से बाहर निकलकर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हैं.
ये भी पढ़ें- 10 करोड़ के बजट में बनी ‘देऊळ बंद 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.