मई का महीना सिनेमा लवर्स के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है. दरअसल सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में मई में रिलीज हो रही हैं. इनमें सनी देओल से लेकर बॉबी देओल तक की फिल्में शामिल हैं जो आपको एंटरटेनमेंट की जबरदस्त डोज देंगी. चलिए यहां मई में थिएटर्स में रिलीज होने वाली सभी बॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट चेक कर लेते हैं.
चांद मेरा दिल
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म चांद मेरा दिल एक रोमांटिक ड्रामा है. इस रोमांटिक ड्रामा में अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आएगी. मेकर्स ने पहले इस फिल्म को साल 2025 में रिलीज करने की सोची थी लेकिन फिर इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई. अब ये फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
गबरू
सनी देओल की पहले गदर 2 फिर जाट और इस साल बॉर्डर 2 की सुपरसक्सेस के बाद दो बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुए हैं. वहीं फैंस सनी की अगली फिल्म गबरू की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह इमोशनल ड्रामा 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. शशांक उदापुरकर के डायरेक्शन में बनी गबरू को सनी देओल की अब तक की सबसे इमोशनल फिल्म बताया जा रहा है. गबरू को विशाल राणा और ओम छंगानी ने प्रोड्यूस किया है, और इसमें सिमरन और प्रीत कमानी भी लीड रोल में हैं.

बंदर
बॉबी देओल की फिल्म बंदर को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में क्रिटिक्स की तारीफ मिली थी, ये फिल्म अब सिनेमाघरों में 22 मई, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी. इसे फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है, जिन्होंने पहले वीरे दी वेडिंग और फिर CTRL को प्रोड्यूस किया था. फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल में नजर आएंगी.

पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी, पति पत्नी और वो दो भी साल की मच अवेटेड फिल्म है. मुदस्सर अज़ीज़ के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म में वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी अहम रोल में हैं. पति पत्नी और वो दो सिनेमाघरों में 15 मई को दस्तक देगी.

‘वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फोक थ्रिलर मूवी ‘वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और द वायरल फीवर (TVF) का प्रोजेक्ट है, इसे वेब सीरीज़ पंचायत फेम अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म मे तमन्ना भाटिया भी अहम रोल में नजर आएंगीं. ये 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

एक दिन
जुनैद खान और साई पल्लवी की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दिन’ में सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज़ होने वाली है. एक दिन, 2011 की कोरियन फ़िल्म वन डे का रीमेक है. फ़िल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है, जो रंग दे बसंती और लाल सिंह चड्ढा में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं. आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूसर के तौर पर क्रेडिट दिया गया है.

तेरा यार हूं मैं
मिलाप जावेरी की पिछली रिलीज एक दिवाने की दीवानियत ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था. अब वे तेरा यार हूं मैं ला रहे हैं. इसमें आकांक्षा शर्मा और अमन इंद्र कुमार बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगे. फिल्म में परेश रावल भी अहम रोल में दिखेंगे. ये मूवी प्यार और हार्ट ब्रेक की कहानी पर बेस्ड है. ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में आएगी.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.