मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद अपनी हेल्थ के बारे में फैन्स को अच्छी खबर दी है। उन्होंने बताया कि वह ठीक होने की राह पर हैं। बताया कि कैसे वह बड़े खतरे से बच गईं।
पंकज ने सर्जरी के बाद का अपडेट दिया
पंकज का यह वीडियो हॉस्पिटल बेड से है। इसमें वह बोलती हैं, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है, इतना सपोर्ट दिया है। लोग हर जगह से मुझ तक बात पहुंचा रहे हैं। मैं आप सबकी आभारी हूं कि आपकी प्रार्थनाओं की वजह से मैं रिकवर होने की राह पर हूं। ईश्वर की कृपा से मेरी सर्जरी बहुत अच्छे से हो गई है। मुझे लगता है कि आपने जो इतनी प्रार्थनाएं की हैं, यह उसी का असर है। मैं बहुत भावुक और आपकी आभारी हूं। मैं बहुत भाग्यशाली थी कि बहुत शुरुआती स्टेज पर मेरा कैंसर डिटेक्ट हो गया था। इसीलिए मैं रिकवर हो पाई। इसीलिए मेरी सर्जरी अच्छे से हो पाई है।
रूटीन चेकअप से पकड़ में आई बीमारी
पंकज आगे बोलीं, ये इसलिए हो पाया कि मैंने अपना एक रूटीन, प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप करवाया था। मैं आप सबसे कहना चाहती हूं कि आप 40 की हैं, या आपकी मां या बहन कोई चालीस के ऊपर हैं तो प्लीज उनका ये टेस्ट जरूर करवाइएगा। छोटा सा टेस्ट होता है। सेल्फ एग्जामिनेशन होता है जो आपको यूट्यूब पर बहुत आसानी से देखने को मिल जाएगा। मेरे डॉक्टर्स ने मुझे बताया कि भारत में 20 में से 1 महिला को ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा होता है। मैंने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं जो बहुत जल्दी पता चल गया।
किसी को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर
मास्टरशेफ बोलती हैं, बहुत लोगों का नहीं पता चल पाता है। इसीलिए प्लीज आप लोग अपना भी खयाल रखिएगा। अपने लिए भी थोड़ा सा जागरूक हो जाएगा। पता नहीं क्यों हमको लगता है कि ये हमारे साथ नहीं होगा। हम सबके बारे में सुनते हैं, मालूम चलता है पर कहीं ना कहीं हम सीरियसली नहीं लेते। हमें लगता है कि ये हमारे साथ नहीं होगा लेकिन देखिए होता है। किसी को भी हो सकता है। प्लीज अपना ध्यान रखिए। फिर से आप सभी का आभार और शुक्रिया।’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.