मारुति की टोटल सेल ईयर-ऑन-ईयर 21.3% बढ़कर 2,19,220 यूनिट पहुंच गई। पिछले साल अगस्त में यही आंकड़ा 1,80,683 यूनिट था। इस ग्रोथ में डोमेस्टिक मार्केट में पैसेंजर व्हीकल्स की मजबूत मांग का बड़ा योगदान रहा।
घरेलू बिक्री में 34% से ज्यादा की बढ़ोतरी
अगस्त में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री लाइट कमर्शियल व्हीकल्स के साथ 34.3 फीसदी बढ़कर 1,80,078 यूनिट हो गई। एक साल पहले इसी महीने यह आंकड़ा 1,34,050 यूनिट था। वहीं, कंपनी का एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस थोड़ा डाउन रहा और विदेशों में बिक्री 7.4 फीसदी घटकर 33,844 यूनिट रह गई। पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 36,538 यूनिट एक्सपोर्ट की थीं। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती पांच महीनों में ही उसकी टोटल सेल 10 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर चुकी है। अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच मारुति ने कुल 11,43,365 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर के इसी टाइम पीरियड में यह आंकड़ा 8,89,070 यूनिट था।
एसयूवी की बढ़ती मांग ने दिया बड़ा सहारा
अगस्त में घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री 34.8 फीसदी बढ़कर 1,76,971 यूनिट हो गई, जो अगस्त 2025 में 1,31,278 यूनिट थी। इस ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान यूटिलिटी व्हीकल्स यानी एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट का रहा। इनकी बिक्री 46.3 फीसदी बढ़कर 79,045 यूनिट पहुंच गई, जबकि पिछले साल अगस्त में 54,043 यूनिट बिकी थीं। इस सेगमेंट में ब्रेजा, अर्टिगा, e Vitara, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, इन्विक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और XL6 जैसे मॉडल शामिल हैं।
छोटी और कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री भी बढ़ी
मिनी और कॉम्पैक्ट-प्लस-मिड-साइज कारों की सेल भी अगस्त में 29.4 फीसदी बढ़कर 85,965 यूनिट हो गई, जबकि एक साल पहले यह 66,450 यूनिट थी। ऑल्टो और S-Presso की सेल 6,853 यूनिट से बढ़कर 8,799 यूनिट हो गई। वहीं, बलेनो, सेलेरियो, सिएज, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और WagonR जैसे मॉडल वाले कॉम्पैक्ट और मिड-साइज सेगमेंट की बिक्री 59,597 यूनिट से बढ़कर 77,166 यूनिट पहुंच गई। वैन की सेल भी 10,785 यूनिट से बढ़कर 11,961 यूनिट हो गई।
एक्सपोर्ट में गिरावट, लेकिन ऐनुअड डेटा मजबूत
अगस्त में एक्सपोर्ट में गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन वित्त वर्ष की शुरुआत से अब तक कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है। अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान मारुति ने 1,88,636 यूनिट एक्सपोर्ट कीं, जो पिछले साल की इसी अवधि की 1,65,255 यूनिट के मुकाबले 14.2 फीसदी ज्यादा है। दूसरी ओर, बाकी ऑटो कंपनियों को की जाने वाली OEM सेल अगस्त में 10,095 यूनिट से घटकर 5,298 यूनिट रह गई। अप्रैल-अगस्त में डोमेस्टिक सेल, LCV और OEM सेल को मिलाकर आंकड़ा 9,54,729 यूनिट रहा, जबकि पिछले साल इसी दौरान में यह 7,23,815 यूनिट था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.