मारुति सुजुकी की नई 7 सीटर एमपीवी आने वाली है। यह एक इलेक्ट्रिक कार होगी। टेस्टिंग के दौरान इसकी कैमोफ्लाज्ड तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। आइए जानते हैं इस अपकमिंग 7 सीटर से जुड़ी पांच बड़ी बातों के बारे में।
बड़ा साइज और नया डिजाइन
YMC कंपनी की e Vitara के बाद दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। इसमें ऊंची रूफलाइन, तीनों रो में बड़ा ग्लास एरिया और सीधा-फ्लैट रियर डिजाइन देखने को मिल सकता है। पीछे वर्टिकल टेललैंप और बड़ा टेलगेट दिया जा सकता है, जिससे बूट में सामान रखना आसान होगा। फ्रंट में EV की तरह बंद ग्रिल डिजाइन मिलने की उम्मीद है।
500Km से ज्यादा रेंज
YMC में e Vitara से जुड़ी इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी रेंज 500km से ज्यादा हो सकती है। यह Maruti के लोकलाइज्ड Heartect-e प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें आपको DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
आ सकता है टोयोटा का भी वर्जन
मारुति और टोयोटा की पार्टनरशिप को देखते हुए YMC का एक टोयोटा-बैज वाला मॉडल भी आगे चल कर लॉन्च किया जा सकता है। जिस तरह e Vitara पर बेस्ड Toyota Urban Cruiser Ebella को तैयार किया गया है, उसी तरह YMC पर बेस्ड टोयोटा का एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक मॉडल भी आने की संभावना है।
साल 2027 में लॉन्च की उम्मीद
इस इलेक्ट्रिक एमपीवी का प्रोडक्शन मारुति सुजुकी के गुजरात प्लांट में होने की उम्मीद है। e Vitara भी इसी प्लांट में बनती है। यही प्लांट भविष्य में YMC को दूसरे देशों में एक्सपोर्ट करने का काम भी कर सकता है। इंडियन मार्केट में इसकी एंट्री 2027 में होने की संभावना है।
Kia Carens Clavis EV से होगा मुकाबला
मारुति अपनी अपकमिंग YMC की कीमत Kia Carens Clavis EV से कम रखने की कोशिश कर सकती है, जिससे यह फैमिली वाले कस्टमर्स के लिए एक किफायती 7-सीटर इलेक्ट्रिक ऑप्शन बन सकती है। कंपनी की अर्टिगा और XL6 जैसी एमपीवी की पॉप्युलैरिटी भी YMC के लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके जरिए कंपनी पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड एमपीवी ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर लाने की कोशिश करेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.