जनवरी 2010 में लॉन्च हुई इस पॉप्युलर कार ने महज 16 साल में 15 लाख यूनिट की सेल का आंकड़ा पार किया है। इसमें 6 एयरबैग, ESP, ABS, EBD और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। इस कार का माइलेज भी जबर्दस्त है।
हर 5 लाख यूनिट की सेल के साथ बढ़ी रफ्तार
ईको की सेल की रफ्तार लगातार तेज हुई है। इसे पहली 5 लाख यूनिट को सेल करने में 2010 से 2018 तक करीब 8 साल लगे थे। इसके बाद अगली 5 लाख यूनिट की बिक्री 5 साल से भी कम समय में पूरी हो गई। अब सबसे हाल की 5 लाख यूनिट करीब साढ़े तीन साल में बिक गईं। यह शानदार अचीवमेंट ऐसे समय में हुआ है, जब भारतीय ग्राहकों का रुझान कॉम्पैक्ट एसयूवी की तरफ तेजी से बढ़ा है। इसके बावजूद ईको अपनी प्रैक्टिकलिटी और यूजेबिलिटी के दम पर मजबूत मांग बनाए हुए है।
गांवों और छोटे कारोबार में जबरदस्त मांग
वित्त वर्ष 2025-26 में ईको की बिक्री में रूरल मार्केट्स की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत रही। वहीं, 55 प्रतिशत ग्राहक पहली बार Eeco खरीदने वाले थे और 51 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहक बिजनेसमैन थे। ईको को कुल 13 वेरिएंट में ऑफर किया जाता है, जिसमें पैसेंजर और कमर्शियल दोनों मॉडल शामिल हैं। पैसेंजर वर्जन 5-सीटर और 6-सीटर ऑप्शन में आते हैं, जबकि Tour V, Ambulance और Cargo जैसे वेरिएंट भी उपलब्ध हैं।
पेट्रोल के साथ CNG का भी ऑप्शन
ईको में पेट्रोल और S-CNG दोनों पावरट्रेन मिलते हैं। इसमें 1.2-लीटर K-Series Dual Jet Dual VVT पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल वर्जन की क्लेम्ड माइलेज 19.71 km/l, जबकि S-CNG मॉडल की माइलेज 26.78 km/kg है। CNG मॉडल की पॉप्युलैरिटी भी तेजी से बढ़ी है। फाइनेंशियल ईयर 2019-20 में ईको की टोटल सेल में S-CNG की हिस्सेदारी सिर्फ 12 प्रतिशत थी, जो FY2025-26 में बढ़कर 48 प्रतिशत हो गई।
6 एयरबैग समेत कई सेफ्टी फीचर्स
2026 मारुति ईको को पहले के मुकाबले ज्यादा सेफ बनाया गया है। इसमें 6 एयरबैग, ESP, ABS, EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सभी सीट्स के लिए 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसमें साइड-इम्पैक्ट बीम भी मिलते हैं। केबिन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एयर कंडीशनिंग, HVAC कंट्रोल्स, बैटरी-सेवर फंक्शन वाला डोम लैंप और रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स दी गई हैं।
Eeco Star Edition भी लॉन्च
बताते चलें कि 15 लाख सेल के इस खास मौके पर कंपनी ने Eeco Star Edition भी लॉन्च किया है। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर के लिए 18 खास एक्सेसरीज दी गई हैं। साथ ही बॉडी-कलर्ड बंपर इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग लुक देते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
