मारुति सुजुकी ईको सीएनजी को साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के बीच 36,075 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर ईको सीएनजी की बिक्री में 31 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई।
ईको में है 6-एयरबैग की सेफ्टी
मारुति सुजुकी ईको के फ्रंट में पावर स्टीयरिंग, हीटर के साथ AC, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइजर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ईको में सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम के साथ स्टैंडर्ड 6-एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं। इसके अलावा भी मारुति सुजुकी ईको में ढ़ेर सारे मॉडर्न फीचर्स मौजूद हैं।
लुक है काफी सिंपल
डिजाइन की बात करें तो ईको का लुक काफी सिंपल और बॉक्सी स्टाइल का है। मारुति ईको की साइड ग्लास, स्लाइडिंग डोर और हाई-रूफ जैसी चीजें इसे रोजमर्रा की यात्री और लोडिंग जरूरतों के लिए परफेक्ट बनाती हैं। अंदर की केबिन भी सिंपल रखी गई है जहां सीटिंग स्पेस और कार्गो कैपेसिटी पर ज्यादा फोकस किया गया है। कुल मिलाकर मारुति सुजुकी ईको दिखने में सिंपल होने के साथ-साथ कंफर्ट में भी काफी अच्छी है।
करीब 27 किमी है माइलेज
पावरट्रेन की बात करें तो ईको में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80bhp की पावर और 104.4Nm का टॉर्क देता है। जबकि सीएमजी मोड पर यह इंजन लगभग 61.7bhp की पावर और 95Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ईको पेट्रोल वैरिएंट में करीब 19.7 km/l और CNG वैरिएंट में लगभग 26.8 km/kg का माइलेज मिलता है। मार्केट में मारुति सुजुकी ईको सीएनजी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.35 लाख रुपये है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.