मारुति ने अपनी पॉप्युलर हैचबैक यानी बलेनो के सेलेक्टेड वेरिएंट्स को महंगा कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने ही कीमत बढ़ाने की घोषणा की थी और यह दो महीने के अंदर बलेनो को दिया गया दूसरा प्राइस हाइक है।
Alpha वेरिएंट सबसे ज्यादा महंगा
बलेनो के टॉप-स्पेक अल्फा पेट्रोल MT और अल्फा पेट्रोल AMT वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, एंट्री-लेवल सिग्मा वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह अभी भी ₹5.99 लाख में उपलब्ध है। इसके बाद जीटा (Zeta) पेट्रोल MT, जीटा पेट्रोल AMT और जीटा CNG वेरिएंट आते हैं। इन तीनों की कीमत को 15 हजार रुपये बढ़ाया गया है। वहीं, डेल्टा पेट्रोल MT, डेल्टा पेट्रोल AMT और डेल्टा CNG वेरिएंट अब 7,500 रुपये महंगे हो गए हैं।
पेट्रोल और CNG इंजन का विकल्प
बलेनो में फिलहाल दो पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इनमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और इसी इंजन के साथ CNG किट वाला ऑप्शन शामिल है। ट्रांसमिशन की बात करें, तो पेट्रोल और CNG मॉडल में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं।
जल्द आएगा Baleno Facelift
बलेनो की कीमतों में यह बदलाव ऐसे समय किया गया है, जब इसके फेसलिफ्ट मॉडल की लॉन्चिंग बेहद करीब है। नई बलेनो को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जाना है। फेसलिफ्ट में एक्सटीरियर डिजाइन के साथ कई नए फीचर्स और पावरट्रेन से जुड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इनमें बड़ी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, Level 1 ADAS और CNG-AMT कॉम्बिनेशन जैसे फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है। नई बलेनो मौजूदा बलेनो से थोड़ी महंगी भी हो सकती है।
ब्रेजा भी हो चुकी है महंगी
मारुति सुजुकी ने अपनी ब्रेजा के कुछ वेरिएंट्स को भी महंगा कर दिया है। ब्रेजा LXi CNG, ZXi CNG और ZXi CNG ड्यूल-टोन वेरिएंट अब 5 हजार रुपये महंगे हो गए हैं। इन तीनों वेरिएंट की कीमत में एक जैसी बढ़ोतरी की गई है। ब्रेजा के बाकी सभी वेरिएंट की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस प्राइसहाइक के बाद भी ब्रेजा की शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये और टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 13.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.