भारत में नई हैचबैक कारों की एंट्री होने वाली है। इनमें 5 सितंबर को लॉन्च होने वाली 2026 मारुति सुजुकी बलेनो और ऑल-न्यू i20 के साथ ऑल-न्यू ग्रैंड i10 नियॉस भी है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।
Maruti Suzuki Baleno Facelift
मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट 5 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। अपडेट के तहत कार के एक्सटीरियर में छोटे लेकिन खास बदलाव किए जाएंगे। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड हेडलैम्प्स, नया बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। केबिन में बड़ा इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड सीट्स और Level 1 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। बलेनो में पहली बार CNG के साथ AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। इंजन में बदलान की उम्मीद कम है। हालांकि, नई रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति मौजूदा 4-सिलेंडर इंजन की जगह स्विफ्ट में इस्तेमाल होने वाला 1.2-लीटर Z12E तीन-सिलेंडर इंजन भी ऑफर कर सकती है।
All-New Hyundai i20
हुंडई i20 भारत की पॉप्युलर प्रीमियम हैचबैक में से एक है। कंपनी ने हाल ही में ब्राजील में इसके 4th जेनरेशन के ग्लोबल मॉडल की एंट्री कराई है। इसे भारत में 2027 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई i20 का डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी अलग होगा। हुंडई ने इसमें क्रॉसओवर जैसा डिजाइन अपनाया है, जिसमें कनेक्टेड LED DRLs, स्लिम हेडलैम्प्स और पीछे ट्राएंगल डिजाइन वाले LED टेललैम्प्स दिए गए हैं।
यह K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और मौजूदा मॉडल के मुकाबले साइज में भी बड़ी हो सकती है। फीचर्स की बात करें तो नई i20 में ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन, नया स्टीयरिंग व्हील, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जिंग, सेंटर कंसोल पर वर्टिकल क्लाइमेट कंट्रोल बटन और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इंजन ऑप्शन्स में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर थ्री-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद है।
All-New Hyundai Grand i10 Nios
हुंडई ने नई जनरेशन ग्रैंड i10 नियॉस को अगले साल इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके डिजाइन और टेक्निकल डीटेल्स का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि नई ग्रैंड i10 नियॉस नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसके एक्सटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। केबिन को भी ज्यादा मॉडर्न बनाया जा सकता है और इसमें पहले से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे।
नई ग्रैंड i10 नियॉस में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले के साथ डिजिटल MID, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा जा सकता है, जिसे मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा CNG वर्जन भी आने की उम्मीद है और कंपनी CNG के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दे सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.