मारुति कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV e Vitara की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। मारुति ई विटारा के एंट्री-लेवल डेल्टा वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
डेल्टा वेरिएंट हुआ 20 हजार रुपये महंगा
मारुति ई विटारा के एंट्री-लेवल डेल्टा वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद अब इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.19 लाख रुपये हो गई है। वहीं, इसके मिड-स्पेक जीटा वेरिएंट की कीमत में 15 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत अब 17.94 लाख रुपये है। राहत की बात यह है कि e Vitara के अल्फा और अल्फा ड्यूल-टोन समेत बाकी सभी वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अब 16.19 लाख रुपये से शुरू होगी कीमत
प्राइस में लेटेस्ट रिविजन के बाद ई विटारा की कीमत अब 16.19 लाख रुपये से शुरू होकर 20.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यानी ग्राहकों को अब इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए पहले की तुलना में ज्यादा कीमत चुकानी होगी। e Vitara की कीमत में यह लॉन्च के बाद दूसरी बढ़ोतरी है। मारुति सुजुकी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को इसी साल फरवरी में भारतीय बाजार में उतारा था। इससे पहले जून 2026 में भी इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, जब e Vitara के चुनिंदा वेरिएंट 30,000 रुपये तक महंगे हुए थे।
महंगी हुई ब्रेजा, जिम्नी और बलेनो
कंपनी ने ब्रेजा के सेलेक्टेड वेरिएंट्स को महंगा किया है। ब्रेजा LXi CNG, ZXi CNG और ZXi CNG ड्यूल-टोन वेरिएंट अब 5 हजार रुपये महंगे हो गए हैं। इन तीनों वेरिएंट की कीमत में एक जैसी बढ़ोतरी की गई है। ब्रेजा के बाकी सभी वेरिएंट की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिम्नी की बात करें, तो इसके Zeta और Alpha दोनों वेरिएंट 15 हजार रुपये महंगे हो गए हैं। कंपनी की मैनुअल, ऑटोमैटिक, मोनो-टोन और ड्यूल-टोन सभी ऑप्शन्स के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इस प्राइस हाइक के बाद मारुति सुजुकी जिम्नी की एक्स-शोरूम कीमत अब 12.54 लाख रुपये से शुरू होकर 14.67 लाख रुपये तक जाती है।
बलेनो की जहां तक बात है, तो बलेनो के टॉप-स्पेक अल्फा पेट्रोल MT और अल्फा पेट्रोल AMT वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, एंट्री-लेवल सिग्मा वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह अभी भी ₹5.99 लाख में उपलब्ध है। इसके बाद जीटा (Zeta) पेट्रोल MT, जीटा पेट्रोल AMT और जीटा CNG वेरिएंट आते हैं। इन तीनों की कीमत को 15 हजार रुपये बढ़ाया गया है। वहीं, डेल्टा पेट्रोल MT, डेल्टा पेट्रोल AMT और डेल्टा CNG वेरिएंट अब 7,500 रुपये महंगे हो गए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.