दिल्ली में ली आखिरी सांस
बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, मनीष पॉल की मां का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया. वो 77 साल की थीं. फिलहाल उनके निधन के कारण का खुलासा नहीं किया गया है. मनीष की सफलता के पीछे उनकी मां का बड़ा योगदान रहा. उन्होंने हर कदम पर बेटे का हौसला बढ़ाया और उनके करियर के उतार-चढ़ाव में हमेशा साथ खड़ी रहीं. मनीष भी कई इंटरव्यू में अपनी मां के सपोर्ट और उनके स्ट्रगल का जिक्र कर चुके हैं.
कौन हैं मनीष पॉल?
मनीष पॉल एक भारतीय टेलीविजन होस्ट, अभिनेता और मॉडल हैं. वो अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, एंकरिंग और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ और ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ जैसे बड़े रियलिटी शो होस्ट किए हैं. मनीष ने 2013 में कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘मिकी वायरस’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. इसके बाद वो ‘तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव’, ‘बा बा ब्लैक शीप’ और ‘जुगजुग जीयो’ जैसी फिल्मों में नजर आए.
ऐसा रहा मनीष पॉल
मनीष पॉल ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में एक रेडियो जॉकी और वीडियो जॉकी के रूप में की थी. इसके बाद वो मुंबई आ गए और 2002 में स्टार प्लस का शो ‘संडे टैंगो’ होस्ट किया. उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया है, इनमें ‘घोस्ट बना दोस्त’ और ‘राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’ शामिल हैं. मनीष वेब सीरीज ‘रफूचक्कर’ में भी नजर आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें: 12 साल के कड़े स्ट्रगल के बाद रातोंरात हुए पॉपुलर, जानिए कौन हैं ‘वे जुनून’ के सिंगर सुबोध शर्मा?
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.