कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के एक बयान पर बवाल मच गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने रविवार को कहा है कि भारत का एकमात्र राज्य है, जो गांधी जी के पदचिन्हों पर आगे बढ़ा है. जिसकी तरक्की हुई है. वह सीपीआईएम शासित केरल राज्य है. इसके अलावा उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आगामी विधानसभा चुनाव में अपना पद बनाए रखेंगे. हालांकि, कांग्रेस ने इससे पल्ला झाड़ लिया है. उन्होंने कहा है कि मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं रहा है. वह पूरी तरह से अपने व्यक्तिगत जानकारी के हिसाब से बोलते और लिखते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.