भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत साथ में वर्क आउट करते नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।
तेज प्रताप और मल्लिका ने साथ किया वर्कआउट
जियो हॉटस्टर रियलिटी के इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में मल्लिका शेरावत तेज प्रताप यादव को एक्सरसाइज सिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में मल्लिका बहुत आराम से एक्सरसाइज करती दिखाई पड़ती हैं। वहीं, तेज प्रताप यादव को वो एक्सरसाइज करने में मुश्किल होती है।
दोनों ने की एक दूसरे की मुस्कान की तारीफ
वीडियो में ये भी दिखाई पड़ता है कि मल्लिका शेरावत तेज प्रताप यादव के साथ हंसी-मजाक में उनको छेड़ती भी हैं। तेज प्रताप यादव जैसे ही एक्सरसाइज शुरू करते हैं, मल्लिका उनके कंधों की तरफ हाथ लगाते हुए बुलती हैं कि आपकी मसल्स-वसल्स हैं। फिर मल्लिका हरियाणवी भाषा में कहती हैं- थारी स्माइल ने तो कमाल कर दिया। तेजू फिर उसे भोजपुरी में ट्रान्सलेट करते हुए कहते हैं – तोहार मुस्कुराहट बड़ा लाजवाब बा, मल्लिका जी।
क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?
मल्लिका और तेज प्रताप यादव के बीच की ये बॉन्डिंग सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रही है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ये तेजू भैया किसी भी फील्ड में कुछ भी कर सकते हैं। ऑल राउंडर हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ तो गड़बड़ है दया। एक तीसरे यूजर ने लिखा- जलवा है तेजू भैया का। एक ने कहा- भाई ये तो बड़ा ही मजेदार वीडियो है।
तेजू भैया ने पढ़ा मल्लिका का हाथ
इस वीडियो के अलावा तेज प्रताप और मल्लिका का एक और प्रोमो रिलीज हुआ है। इस प्रोमो वीडियो में मल्लिका अपनी हाथ की रेखाएं तेजू भैया को दिखाती नजर आ रही हैं। मल्लिका तेज प्रताप को बताती हैं कि उनकी राशि तुला है, तो तेज प्रताप कहते हैं कि उनकी भी तुला राशि ही है। फिर मल्लिका तेज प्रताप से पूछती हैं कि तुला के हिसाब से कौन सा पत्थर पहनना चाहिए।
इस वीडियो पर भी लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने फिल्म वेलकम का रेफरेंस देते हुए तेज प्रताप को उदय शेट्टी और मल्लिका को ईशा बताया। एक ने कहा-तेजा जी तो यहां पिघल गए। एक ने कहा- अब इनके साथ बनेगी वेलकम 3।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.