मल्लिका शेरावत का द ट्रेटर्स 2 शो से वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मल्लिका यह दावा करती हैं कि वह टॉम क्रूज की क्रश हैं। मल्लिका ने यह भी बताया कि वह उन्हें वीडियोज भेजते हैं।
मल्लिका बोलीं टॉम ने भेजे उन्हें वीडियोज
दरअसल, सभी साथ में बैठे होते हैं तभी आदित्य कुलश्रेष्ठ, मल्लिका से पूछते हैं कि क्या आपका किसी पर क्रश हुआ है तो इस पर वह बोलती हैं कि नहीं। तो वह बोलते हैं कि क्या सबको सिर्फ आप पर क्रश होता है? मल्लिका बोलती हैं कि सबको मुझपर क्रश होता है। हाल ही में टॉम क्रूज को मुझपर क्रश हुआ है। मल्लिका की बात सुनकर जब सब हैरान हो जाते हैं तो वह बोलती हैं कि मैं झूठ नहीं बोल रही हूं। मेरे पास अगर फोन होता तो मैं तुम सबको उनके वीडियोज दिखाती।
मल्लिका ने टॉम को लेकर क्या कहा
मल्लिका से फिर पूछा गया कि किस टाइप के वीडियोज वह उन्हें भेजते हैं तो मल्लिका बोलीं, नहीं, मतलब हमने साथ में पार्टी की थी तो बस वही। वह काफी अच्छे हैं।
मल्लिका की बातों पर लोगों को नहीं यकीन
मल्लिका के इस स्टेटमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसपर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। किसी को मल्लिका की बात पर विश्वास ही नहीं हो रहा है।
ट्रेटर्स 2 के कंटेस्टेंट्स
ट्रेटर्स 2 की बात करें तो इस शो में मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, शालिनी पस्सी, श्वेता तिवारी, दलीप ताहिल, इक्का सिंह, क्रिस्टल डिसूजा, मुनव्वर फारूकी, पारुल गुलाटी, रणवीर बरार, आदित्य कुलश्रेष्ठ, अंश चोपड़ा, हरमन सिंघा, करण सिंह मैजिक, प्रिश, रिडा थराना, साहिल सलातिया, शहनील गिल, तान्या पुरी और सौंदस मौफकीर हैं।
कबसे और कहां आने वाला है शो द ट्रेटर्स 2
इन सब सेलेब्स के बीच शो में टक्कर देखने को मिलेगी। जो भी विनर बनेगा वो ट्रॉफी के साथ कैश प्राइज भी लेकर जाएगा। शो 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर आएगा। शो का नया एपिसोड हर गुरुवार को आएगा।
श्वेता तिवारी को हुआ डेंगू
बता दें कि शो के शुरू होने से पहले श्वेता तिवारी डेंगू से पीड़ित हो गई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल एक्ट्रेस का ट्रीटमेंट चल रहा है। फैंस उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.