कर्नाटक के चित्रदुर्गा जिले के बिरेनहल्ली कटनाहट्टी गांव में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब कर्नाटक वन विभाग की तरफ से लगाए गए पिंजरे में एक नर तेंदुआ फंस गया। यह पिंजरा असल में एक मादा तेंदुए और उसके बच्चों को पकड़ने के लिए लगाया गया था, जिनकी गांव के पास मौजूदगी से ग्रामीणों और किसानों में डर फैल गया था।
मादा तेंदुए और उसके बच्चों को पकड़ने के लिए बिछाया था जाल
बता दें कि यह ऑपरेशन तब शुरू किया गया था जब बस्ती के बाहरी इलाकों में मादा तेंदुए और उसके बच्चों को बार-बार घूमते देखा गया। जानवरों और ग्रामीणों के बीच संभावित टकराव को रोकने के लिए वन अधिकारियों ने चारे वाला पिंजरा लगाया था। लेकिन जब स्थानीय लोगों ने पिंजरे की जांच की, तो उन्हें उन तेंदुओं के बजाय एक पूरी तरह से विकसित नर तेंदुआ मिला। इस बात की जानकारी मिलते ही तुरंत वन विभाग को सूचित किया गया।
नर तेंदुए को जंगल के तय इलाके में भेजने की है तैयारी
इसके बाद, वन अधिकारी और फील्ड स्टाफ मौके पर पहुंचे, इलाके को सुरक्षित किया और मानक नियमों का पालन करते हुए पकड़े गए नर तेंदुए को सुरक्षित रूप से जंगल के तय इलाके में भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
अभी भी खुले में घूम रही मादा तेंदुआ और उसके बच्चे
इस सफलता के बावजूद, बिरेनाहल्ली कटनाहट्टी में तनाव बना हुआ है। मादा तेंदुआ और उसके बच्चे अभी भी खुले घूम रहे हैं और वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। वन विभाग की उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इंसानों और जंगली जानवरों के बीच टकराव को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
मुरादाबाद में शख्स को उठा ले गया आदमखोर तेंदु
इससे पहले, यूपी के मुरादाबाद में रात के वक्त घर में सो रहे शख्स को आदमखोर तेंदुआ उठा ले गया था। तेंदुआ, शख्स को चीर-फाड़कर खा गया था। तेंदुआ पहले भी 3 महिलाओं को शिकार बना चुका था। यह घटना ठाकुरद्वारा क्षेत्र में हुई थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। लोगों ने भी वन विभाग से कार्रवाई की मांग की थी।
ये भी पढ़ें- बकरी को निवाला बनाने घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीण ने पकड़ा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.