Ranjith: मलयालम फिल्म निर्माता रंजीत को सोमवार को एक एक्ट्रेस द्वारा दायर नए आरोपों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उस एक्ट्रेस का दावा है कि रंजीत ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उसके साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। उसकी शिकायत के बाद, अधिकारियों ने मंगलवार शाम को रंजीत को हिरासत में ले लिया। बुधवार को कोच्चि की एक अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
सामने आई जानकारी की माने तो, एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि रंजीत ने उसे शूटिंग वेन्यू पर एक कारवां में बुलाया, जहां उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। अब उसका बयान महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के बाद, कार्यवाही पूरी गोपनीयता के साथ की गई।
यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुए रंजीत
समाचार एजेंसी एएनआई की माने तो, मलयालम फिल्ममेकर रंजीत को कोच्चि सिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद, एक अनिवार्य मेडिकल जांच के लिए एर्नाकुलम जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रंजीत को इडुक्की जिले में गिरफ्तार किया गया जब वो एक इवेंट में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उन्हें पहले औपचारिकताओं के लिए थोडुपुझा में हिरासत में लिया गया और बाद में आगे की जांच के लिए कोच्चि शहर पुलिस को सौंप दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने फिल्म की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के सामने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। समिति ने शिकायत की समीक्षा कर मामले को आगे की जांच के लिए केरल पुलिस को सौंप दिया।
रंजीत पर पहले भी लग चुके हैं आरोप
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब रंजीत पर एक्ट्रेस के साथ गलत व्यवहार का आरोप लगा है। उनका 2024 की हेमा समिति रिपोर्ट में भी नाम सामने आया था जिसने यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। फिल्ममेकर के खिलाफ भी दो FIR दर्ज की गई थीं। एक एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 2009 में फिल्म ‘पलेरी मनुक्यम’ में एक्टिंग का ऑफर देने के बाद रंजीत ने उसे गलत तरीके से छुआ था। इसके बाद, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने फिल्म अकादमी के अध्यक्ष पद से उनके इस्तीफे की मांग की। हालांकि, रंजीत ने इन आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि वह इस मामले में “असली पीड़ित” हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.