Hari Murali Death News: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हरी मुरली नाम के एक एक्टर का निधन हो गया है। वो केवल 27 साल के थे। उनका शव केरल के पय्यानूर जिले के अन्नूर स्थित घर में पाया गया है जिसके बाद चारों ओर हड़कंप मच गया।
हरी मुरली ने केवल साढ़े चार साल की उम्र में एएम नजीर के शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिर उन्होंने लाल जोस द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रसिकन’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।
मलयालम एक्टर हरी मुरली का 27 की उम्र में निधन
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, हरी मुरली के शव को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। इस बीच, पुलिस जांच कर रही है कि उनकी मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई है। बता दें कि हरी मुरली थिएटर और मलयालम एक्टर केयू मुरली के बेटे थे, जिन्हें प्यार से पय्यानूर मुरली के नाम से जाना जाता था। उन्होंने चार साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपना करियर शुरू कर दिया था।
हरी मुरली ने फिल्म ‘रसिकन’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के बाद ममूटी के साथ ‘अन्नन थम्पी’ में भी अभिनय किया था। इसके अलावा, उन्होंने बाल कलाकार के रूप में ‘डॉन’, ‘पट्टनाथिल भूथम’ और ‘मदम्पी’ जैसी कुछ और फिल्मों में काम किया। हालांकि, अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए उन्होंने कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। कुल मिलाकर, उन्होंने अपने बचपन में लगभग 10 से 15 फिल्मों में काम किया था।
एक्टिंग से प्रोडक्शन में बनाया करियर
गौरतलब है कि हरी मुरली विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन में BSc की डिग्री पूरी करने के बाद फिल्मों की दुनिया में लौट आए थे। हालांकि, इस बार वो बतौर एक्टर नहीं, बल्कि उन्होंने अपना करियर प्रोडक्शन में बनाया और तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में काम कर रहे थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.