वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे और शाम टाइम स्नैक्स के लिए हेल्दी ऑप्शन खोज रहे तो केवल मखाने पर ना टिके रहें। जानें पॉपकॉर्न या मखाने में किसे खाना आपकी हेल्थ के लिए और वेट लॉस के लिए अच्छा होगा, डॉक्टर से जानें…
मखाना और पॉपकॉर्न का न्यूट्रिशन
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ने मखाना और पॉपकॉर्न की न्यूट्रिशनल वैल्यू बताई है। जिसे जानने के बाद आप तय कर सकते हैं कि किसे खाना ज्यादा फायदेमंद है।
मखाना के न्यूट्रिशनल वैल्यू
कैलोरी- 347
प्रोटीन-9-10 ग्राम
फाइबर- 7-14 ग्राम
कैल्शियम- 50-60 ग्राम
आयरन- 1.4 से 1.6 ग्राम
पोटैशियम 350 से 500 मिलीग्राम
पॉपकॉर्न के न्यूट्रिशनल वैल्यू
वो पॉपकॉर्न जो एयर में बने होते हैं और उसमे किसी भी तरह का तेल, बटर या फिर फ्लेवर नहीं मिला होता उसमे पोषण की इतनी मात्रा होगी-
कैलोरी- 380 ग्राम
प्रोटीन- 11-13 ग्राम
फाइबर- 14 ग्राम
कैल्शियम- 7-10 मिलीग्राम
आयरन- 3 ग्राम
पोटैशियम- 300 मिलीग्राम
पॉपकॉर्न और मखाने में क्या है बेहतर
डॉक्टर पुनीत ने बताया कि अगर वेट लॉस के लिए स्नैक्स खाना चाहते हैं तो पॉपकॉर्न और मखाने दोनों में से पॉपकॉर्न चुनना ज्यादा बेहतर है। पॉपकॉर्न में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और ये देर तक पेट को भरने में मदद करता है। हालांकि ध्यान रहे कि इसके बनाने का प्रोसेस बिना बटर, सॉल्ट या फिर एडेड फ्लेवर के होना चाहिए। हालांकि मखाना और पॉपकॉर्न दोनों में से किसी को भी खाने के लिए पोर्शन साइज का ध्यान रखना जरूरी है। वेट लॉस करना है तो पॉपकॉर्न आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है क्योंकि ना केवल ये बजट में होगा बल्कि इसमे मखाने के मुकाबले कैलोरी ज्यादा होती है लेकिन प्रोटीन मखाने से ज्यादा है। वहीं चूंकि पॉपकॉर्न में फाइबर ज्यादा है तो थोड़ी मात्रा में खाने से भी पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखना है कि पैकेट में मिलने वाले हाई सॉल्ट, ऑयल वाले पॉपकॉर्न हेल्दी नहीं होते और ना ही वेट लॉस में मदद करते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.