शाम के समय अगर आप चाट और समोसे खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन हेल्दी और टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं। आप शाम के समय हरा-भरा कबाब बना सकते हैं। पालक, मटर और ब्रोकोली जैसी हरी सब्जियों से तैयार यह कबाब स्वाद में बेहद लाजवाब लगते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए झटपट नोट कर लीजिए रेसिपी
हरा-भरा कबाब बनाने के लिए सामग्री
हरी मटर: 100 ग्राम, ब्रोकोली 40 ग्राम, नमक आधा छोटा चम्मच, पालक 100 ग्राम, हरा धनिया एक मुट्ठी, पुदीना 3–4 पत्तियां, अदरक 1 इंच, हरी मिर्च 2, लो-फैट पनीर: 125 ग्राम, नमक स्वादानुसार, गरम मसाला एक चुटकी, जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच, अमचूर पाउडर आधा छोटा चम्मच, भुनी कसूरी मेथी पाउडर एक चुटकी, बेसन 1 बड़ा चम्मच, काजू ज़रूरत के अनुसार, घी आधा छोटा चम्मच
हरा-भरा कबाब बनाने का तरीका?
- पहला स्टेप: हरा-भरा कबाब बनाने के लिए, पानी को अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी उबल जाए तब उसमें हरी मटर, ब्रोकोली और नमक डालें और ब्लांच करें। 3–4 मिनट बाद, पालक डालें और सिर्फ़ 30 सेकंड के लिए ब्लांच करें।
- दूसरा स्टेप: अब, सभी सब्जियों को एक साथ छान लें। अब, एक बड़े बाउल में बर्फ का पानी डालें और सभी सब्जियों को उसमें डालें। अब, सब्जियों से सारा एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें, फिर उन्हें एक चॉपर में डालें। अब उसीमें हरा धनिया, पुदीना, अदरक और हरी मिर्च डालें और सब कुछ तब तक चॉप करें जब तक कि मिश्रण थोड़ा दरदरा न हो जाए।
- तीसरा स्टेप: अब उसी चॉपर में पनीर, नमक, गरम मसाला, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर और भुनी कसूरी मेथी पाउडर डालें और सब कुछ एक साथ फिर से ब्लेंड करें। मिश्रण को एक कटोरे में निकाल लें। हल्की बाइंडिंग के लिए, इसमें बेसन डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- चौथा स्टेप: अब मिश्रण को गोल आकार दें और फिर धीरे से दबाकर टिक्की बना लें। अब, तवे पर घी लगाएं और उसपर कबाब को रखें और तब तक पकाएं जब तक कि वह सुनहरा न हो जाए। आपके कबाब तैयार हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.