मॉनसून में भुट्टा खाने का अपना ही मज़ा है। कुछ लोग भुट्टे को उबालकर, कुछ भुट्टे की सलाद रेसिपी तो कुछ भुट्टे को भूनकर, नमक नींबू लगाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या अपने भुट्टे की मसालेदार सब्जी का स्वाद चखा है? यह टेस्ट में बेहद लाजवाब लगता है। ख़ास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह स्वादिष्ट सब्जी?
कॉर्न की मसालेदार सब्जी बनाने के लिए सामग्री
1 इंच अदरक, 5 लहसुन, 3 हरी मिर्च, 2 कप कॉर्न ऑयल, 1.2 छोटा चम्मच जीरा, 1 प्याज़, 1.2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 2 टमाटर, 1 छोटा चम्मच नमक, 1.5 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 5-6 काजू, 1.4 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी, 1.2 छोटा चम्मच चाट मसाला, 1 छोटा चम्मच बटर, 1 छोटा चम्मच तेल, हरा धनिया
कैसे बनाएं कॉर्न की मसालेदार सब्जी?
- पहला स्टेप: कॉर्न की मसालेदार सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले, 2 कप कॉर्न को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। इस तब तक उबालना है जब तक यह पक न जाएं। ध्यान रहे कॉर्न ताजा होना चाहिए ताकि फूले फूले दाने निकलें। जब कॉर्न उबल जाए तो पानी छानकर गैस ऑन करें और कड़ाही में बटर डालकर भुट्टे को हल्की आंच पर पका लें। फिर दूसरे बर्तन में ढककर रखें।
- दूसरा स्टेप: अब एक कड़ाही में तेल और आधा चम्मच जीरा डालें और जब ये चटकने लगे तब इसमें अदरक, लहसुन और 3 हरी मिर्च को कद्दूकसकर डालें। जब लहसुन सुनहरे रंग की हो जाए तब इसमें बारीक कटा प्याज डालें। प्याज को मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक पकाएं। जब प्याज सुनहरा हो जाए तब उसमें मैश किया हुआ टमाटर का पल्प डालें। अब इस मिश्रण को तब पक पकाना है जब तेल मिश्रण तेल से अलग न हो जाए।
- तीसरा स्टेप: अब इसमें हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी, चाट मसाला, डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। जब मसाला अच्छी तरह पक जाए तब इसमें काजू का पेस्ट डालें। इससे स्वाद बढ़ जाता है। काजू का पेस्ट मिलाकर उसे भी अच्छी तरह पकाएं। जब मसाला पूरी तरह पक जाए तब इसमें बॉयल किया हुआ भुट्टा डालें और आपस में मिलाएं। कुछ मिनटों तक सब्जी पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। आखिर में हरी धनिया से सब्जी को गार्निश करें। आपकी कॉर्न की मसालेदार सब्जी बनकर तैयार है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.