बच्चे घर का बना खाना और खासतौर से रोटी सब्जी खाने में बड़ा नाक मुंह बनाते हैं। हर रोज उनकी कुछ अच्छा खाने की डिमांड रहती है। अगर आपके बच्चे भी बाहर का खाना खुशी से खाते हैं और घर की रोटी सब्जी को देखने ही मुंह बनाने लगते हैं तो उनके लिए ये खास डिश तैयार कर सकते हैं। बच्चों को नाश्ते की ये रेसिपी बहुत पसंद आएगी। खास बात ये है कि इसे आप आसानी से सिर्फ रोटी, पनीर, चीज और कुछ सब्जियों के साथ तैयार कर सकते हैं। इस तरह बच्चों को घर का हेल्दी खाना भी मिल जाएगा और आपके बच्चे खुशी खुशी इसे खाएंगे। इसमें बच्चों को वही बाहर के खाने वाला स्वाद भी मिलेगा जो उन्हें दीवाना बना देता है। ये इतना मजेदार नाश्ता है कि बड़ों को भी खूब पसंद आएगा। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी नोट कर लीजिए।
आटे से बना झटपट वाला नाश्ता
पहला स्टेप- आपको इसके लिए नॉर्मल रोटी जैसा आटा गूंथना है। आप बचे हुए आटे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आटे से बड़ी रोटी जैसी गोल बेलकर तैयार कर लें। दूसरी और आप इसमें पड़ने वाली चीजों को इकट्ठा कर लें। इसके लिए आपको बारीक कटा प्याज, बारीक कटी शिमला मिर्च, थोड़े कॉर्न, चीज, पनीर और पिज्जा सॉस लेनी है। मसाले में आपको पिज्जा सीजनिंग या पास्ता सीजनिंग का इस्तेमाल करना है। जिन्हें स्पाइसी खाना पसंद है वो इसमें थोड़ी चिली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं।
दूसरा स्टेप- अब एक कड़ाही लें और उसमें बेली हुई रोटी को बीच में रख दें। अभी गैस ऑन न करें और अगर कर दी है तो फ्लेम सबसे कम रखें। अब रोटी पर पिज्जा सॉस लगाएं। थोड़ी कटी शिमला मिर्च, कटी प्याज, कॉर्न डालें। इसके ऊपर कद्दूकस किया पनीर और चीज डाल दें। अब ऊपरे सीजनिंग और चिली फ्लेक्स डालें। रोटी को एक तरफ से बीच में फोल्ड करें, फिर दूसरी और से और फिर बचे हुए किनारों से भी फोल्ड कर दें। आपको इसे ऐसे तैयार करना है जैसे परत वाले चौकोर पराठे बनाए जाते हैं। या आपने कभी जिंगी पार्सल और चौकोर वाली पेटीज खाई हो।
तीसरा स्टेप- अब इसके ऊपर बटर या घी लगाएं और इसे कड़ाही में ही पलटते हुए सेंक लें। अब पलटकर दूसरी ओर भी बटर लगा दें। मीडियम फ्लेम पर क्रिस्पी होने तक सेंक लें और फिर इसे निकालकर तिकोनी शेप में काट दें। बच्चे इसे खाते ही और-और खाने की जिद करने लगेंगे। ये इतनी मजेदार और चीजी रेसिपी है कि आप खुद को खाने से रोक नहीं पाएंगे।
अगर ज्यादा मात्रा में ये नाश्ता बनाना है तो इसी तरह चकला पर या किसी प्लेट में रखकर सारा नाश्ता बनाकर तैयार कर सकते हैं। फिर इसे कड़ाही में कम तेल या बटर में पराठे की तरह सेंक लें। ध्यान रखें इसे डीप फ्राई न करें इससे नाश्ता फटने और चीज बाहर निकलना का डर रहता है। इसलिए इसे कड़ाही में पराठे की तरह ही दोनों तरफ से सेंककर बनाएं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.