बेसन के लड्डू खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन घर पर इन्हें बनाना कई बार मुश्किल हो जाता है। कभी लड्डू ठीक से बंधते नहीं हैं, तो कभी बेसन कच्चा रह जाता है। दरअसल, अगर बेसन के लड्डू बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो परफेक्ट बेसन के लड्डू बनाना मुश्किल नहीं है। अगर आप पहली बार बेसन के लड्डू बना रहे हैं, तो शेफ कविता सिंह के बताए इन आसान ट्रिक्स को जरूर अपनाएं। इन टिप्स की मदद से आपके लड्डू एकदम परफेक्ट बनेंगे।
बेसन लड्डू बनाने के लिए सामग्री
बेसन दो कप, पिसी हुई चीनी 1 कप, इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच, घी आधा कप
बेसन लड्डू कैसे बनाएं?
-
पहला स्टेप: बेसन लड्डू बनाने के लिए, सबसे पहले गैस ऑन कर उसपर कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमें आधा कप घी डालें। जैसे ही घी अच्छी तरह गर्म हो जाए तब उसमें दरदरा बेसन डालें। बेसन को घी में डालने पर छोटी छोटी गांठें बन जाएंगीं। इन गांठों को अच्छी तरह से तोड़ें। बेसन घी को पूरी तरह से अब्सॉर्ब कर लेगा और ड्राई हो जाएगा लेकिन जैसे जैसे बेसन पकेगा वह घी को रिलीज करेगा। इसलिए स्लो आंच पर बेसन को अच्छी तरह से भूनते रहें। -
दूसरा स्टेप: बेसन को भुनने में जल्दबाजी नहीं करें। क्योंकि अगर बेसन का स्वाद कच्चा रहा गया तो लड्डू स्वादिष्ट नहीं लगेंगे। बेसन भुनने में लगभग बीस से समय लग सकता है। जब बेसन से घी निकलने लगे और उसका कलर डार्क होने लगे तो इसका मतलब है कि बेसन अच्छी तरह से पक गया है। अब इसमें दो चम्मच पानी डालकर मिलाएं। इससे लड्डू दरदरा बनता है। -
तीसरा स्टेप: जब बेसन हल्का ठंडा हो जाए तब उसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और कुछ ड्राइफ्रूट्स के टुकड़े डालें और मिश्रण में अच्छी तरह से मिलाएं। अब, अपने हाथों में तेल लगाकर आप लड्डू बांधना शुरू करें। इस तरह बेसन के ये लड्डू तैयार हैं। अगर, आपको मिठाई की जगह कुकीज़ खाना पसंद है तो आप सूजी से कुकीज रेसिपी बना सकते हैं।
बेसन का लड्डू बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान:
बेसन का लड्डू बनाते समय हमेशा दरदरा बेसन का इस्तेमाल करें। सामग्री की मात्रा का खासतौर पर ध्यान रखें। साथ ही स्वादिष्ट लड्डू बनाने के लिए बेसन को खूब भूनें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.